CG Vyapam Chemist Result 2026: सीजी व्यापम केमिस्ट रिजल्ट जारी, फाइनल आंसर की और स्कोर लिस्ट जांचें
Abhay Pratap Singh | January 25, 2026 | 11:08 AM IST | 1 min read
सीजी व्यापम केमिस्ट फाइनल आंसर की 2026 और सीजी व्यापम केमिस्ट स्कोर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने केमिस्ट लिखित भर्ती परीक्षा 2025 (PHE25) का परिणाम ऑनलाइन माध्यम में जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से सीजी व्यापम केमिस्ट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी केमिस्ट एग्जाम 2025 रिजल्ट डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर सक्रिय कर दी गई है। परीक्षा मंडल ने सीजी व्यापम केमिस्ट भर्ती 2025 परीक्षा का परिणाम जारी करने के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोरकार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करा दिया है।
छत्तीसगढ़ व्यापम केमिस्ट लिखित परीक्षा 21 दिसंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। समय-सीमा के भीतर उम्मीदवारों को सीजी व्यापम केमिस्ट मॉडल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया था। प्राप्त चुनौतियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट जारी किया गया है।
सीजी व्यापम केमिस्ट फाइनल आंसर की 2026 और सीजी व्यापम केमिस्ट स्कोर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। सीजी केमिस्ट स्कोर लिस्ट 2026 में कैंडिडेट रोल नंबर, आवेदन संख्या, नाम, कैटेगरी, जेंडर, जन्मतिथि और कैटेगरी सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
छत्तीसगढ़ केमिस्ट भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन/ साक्षात्कार (यदि लागू हो) चरण शामिल है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CG Vyapam Chemist Result 2026 OUT: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी व्यापम केमिस्ट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘रिजल्ट’ टैब पर - फिर ‘केमिस्ट रिजल्ट’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- सीजी व्यापम केमिस्ट रिजल्ट 2026 जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच