Abhay Pratap Singh | January 25, 2026 | 10:30 AM IST | 2 mins read
एनटीए ने कहा कि, कैंडिडेट्स को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि जेईई मेन जनवरी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उस पर QR कोड और बारकोड मौजूद हो।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा तिथि 28 और 29 जनवरी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in पर जाकर अपना जेईई मेन 2026 एडमिट कार्ड जांच सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
एनटीए जेईई मेन जनवरी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई मेन जनवरी 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे सारणी में 28 और 29 जनवरी को होने वाली जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा कार्यक्रम जांच सकते हैं:
| परीक्षा तिथि | पेपर | शिफ्ट |
|---|---|---|
| 28 जनवरी, 2026 | पेपर 1 बीई/बीटेक | पहली शिफ्ट (सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक) और दूसरी शिफ्ट (दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक) |
| 29 जनवरी, 2026 | पेपर 2ए (बीआर्क) एंड पेपर 2बी (बीप्लानिंग) | पहली शिफ्ट (सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक) |
| पेपर 2ए एंड 2बी (बीआर्क एंड बीप्लानिंग दोनों) | पहली शिफ्ट (सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक) |
एनटीए ने कहा कि, कैंडिडेट्स को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उस पर QR कोड और बारकोड मौजूद हो। सभी कैंडिडेट्स को ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में अपलोड किया गया और एडमिट कार्ड में बताया गया फोटो आईडी पहचान के तौर पर साथ लाना होगा।
एनटीए के निर्देशानुसार, उम्मीदवारों कोपरीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना चाहिए। गेट बंद होने के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र का गेट प्रथम पाली के लिए गेट 7:00 बजे से 8:30 बजे तक और द्वितीय पाली के लिए 1:00 बजे से 2:30 बजे खुला रहेगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट जेईई मेन्स 28, 29 जनवरी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
पुरी ने भारत के मजबूत विकास दृष्टिकोण, वैश्विक स्तर पर देश की बढ़ती साख और विनिर्माण, निर्यात, माल ढुलाई, नवीकरणीय ऊर्जा तथा डिजिटल बुनियादी ढांचा क्षेत्र में हो रहे विस्तार को रेखांकित किया।
Press Trust of India