CG Vyapam ADEO 2025: सीजी व्यापम एडीईओ मॉडल आंसर vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, 30 जून तक चुनौती दर्ज कराएं
Abhay Pratap Singh | June 25, 2025 | 06:13 PM IST | 2 mins read
सीजी व्यापम एडीईओ 2025 मॉडल आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर द्वारा आज यानी 25 जून को सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 (ADEO 2025) के लिए मॉडल आंसर जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी एडीईओ मॉडल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी व्यापम एडीईओ 2025 मॉडल आंसर पीडीएफ फॉर्मेट में सेट-ए, सेट-बी, सेट-सी और सेट-डी के लिए एक साथ जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी। छत्तीसगढ़ एडीईओ आंसर की 2025 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ एडीईओ आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। चुनौती दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 जून (दोपहर 3:00 बजे) तय की गई है। उम्मीदवार को सीजी एडीईओ 2025 मॉडल उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।
नोटिस में कहा गया कि, “डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर पेश किए गए दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा। बिना शुल्क भुगतान के प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्तियां दर्ज कराने के लिए पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा।”
सीजी व्यापम द्वारा सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती 2025 परीक्षा 15 जून को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 200 पदों को भरा जाएगा। एडीईओ 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर जाएं।
CG Vyapam ADEO 2025 Model Answer: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी व्यापम एडीईओ आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘मॉडल आंसर’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, एडीईओ 2025 मॉडल उत्तर लिंक पर क्लिक करें।
- एडीईओ आंसर की जांचें, डाउनलोड करें और आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र