CG PPT 2025 Admit Card: सीजी पीपीटी और प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें
Santosh Kumar | April 23, 2025 | 04:51 PM IST | 2 mins read
सीजी पीपीटी और एमसीएस प्री एंट्रेंस परीक्षा 2025 के दिन सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजीपीईबी) ने सीजी प्री-पॉलिटेक्निकल टेस्ट (सीजी पीपीटी) 2025 और सीजी प्री मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (सीजी एमसीए) 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से सीजी पीपीटी और प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्री-पॉलिटेक्निक (पीपीटी) एवं प्री-एमसीए (एमसीए) प्रवेश परीक्षा 1 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी लॉगइन के माध्यम से वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
CG PPT 2025 Admit Card: परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम
सीजीपीईबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए एसएमएस में दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से भी एडमिट कार्ड मोबाइल पर प्राप्त किया जा सकेगा तथा उसका प्रिंटआउट लिया जा सकेगा।
सीजी पीपीटी और एमसीएस प्री एंट्रेंस परीक्षा 2025 के दिन सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को मूल पहचान पत्र दिखाने के बाद ही परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
CG Entrance Exam 2025: एग्जाम टाइमिंग, गाइडलाइंस
सीजी पीपीटी 2025 परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक तथा प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। सीजी पीपीटी परीक्षा 33 जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को मूल फोटो पहचान पत्र, जैसे वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट या स्कूल आईडी कार्ड लाना होगा। फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी। मूल पहचान पत्र के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
वहीं प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा बिलासपुर, रायपुर के केंद्र पर होगी। अगर किसी को परीक्षा से संबंधित कोई परेशानी है तो वे हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार