CG PBN, PPHT Admit Card 2026: सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, पीपीएचटी एडमिट कार्ड जारी, 21 मई से परीक्षा
Saurabh Pandey | May 14, 2026 | 07:44 PM IST | 2 mins read
सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, पीपीएचटी प्रवेश परीक्षाओं के लिए परीक्षार्थियों को डाक के माध्यम से अलग से कोई प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। काउंसलिंग और प्रवेश के समय भी इसकी आवश्यकता होगी, इसलिए इसे सुरक्षित रखें।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने छत्तीसगढ़ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (PBN26) और पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा (PPHT26) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग 2026 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में पंजीकृत मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे, इसलिए अभ्यर्थियों को इसका प्रिंट आउट स्वयं निकालना होगा।
CG Post BSc Nursing Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध 'प्रवेश पत्र' या 'Profile Login' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर अपने प्रोफाइल पेज पर लॉगिन करें।
- अब लॉगिन करने के बाद 'Admit Card' टैब या संबंधित परीक्षा (Post Basic BSc Nursing / PPHT) के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना प्रवेश पत्र स्क्रीन पर देखने के बाद उसे डाउनलोड करें।
- परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एडमिट कार्ड के सभी पेजों का प्रिंट आउट निकालें।
CG Post BSc Nursing Entrance Exam 2026: परीक्षा तिथि
छत्तीसगढ़ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (PBN26), पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा (PPHT26) 21 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंच जाएं।
परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि परीक्षा 10 बजे शुरू होनी है, तो 9:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थियों के लिए बेहतर होगा कि वे परीक्षा से एक दिन पहले ही केंद्र की लोकेशन जाकर देख लें ताकि परीक्षा के दिन देरी न हो।
CG PBN26, PPHT26: ड्रेस कोड और वर्जित वस्तुएं
- कपड़े - अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना चाहिए। गहरे रंग जैसे काला, गहरा नीला, मैरून या बैंगनी रंग के कपड़े पहनना वर्जित है।
- जूते-चप्पल - फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनकर आने की अनुमति है।
- आभूषण और अन्य - कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना वर्जित है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्मार्ट वॉच, पर्स, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ या पाऊच परीक्षा कक्ष में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
- विशेष पोशाक - धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच के लिए सामान्य समय से काफी पहले रिपोर्ट करना होगा।
Also read RRB ALP Recruitment 2026: आरआरबी एएलपी भर्ती नोटिफिकेशन 11,127 पदों के लिए जारी; 15 मई से करें आवेदन
CG Post BSc Nursing Exam: हेल्पलाइन नंबर
परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश पत्र काउंसलिंग और प्रवेश के समय तक सुरक्षित रखना होगा। परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का उपयोग करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र या प्रवेश पत्र से संबंधित कोई समस्या होती है, तो वे व्यापम के हेल्पलाइन नंबरों पर सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं-
- हेल्पलाइन नंबर: 0771-2972780
- मोबाइल नंबर: 8269801982
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’