CG Police Constable Admit Card 2024: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड पीईटी के लिए 4 नवंबर को होगा जारी
Abhay Pratap Singh | October 25, 2024 | 01:42 PM IST | 1 min read
सीजी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन, पीएसटी और पीईटी का आयोजन 16 नवंबर को किया जाएगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ पुलिस (CG Police) द्वारा 4 नवंबर को पीईटी के लिए सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 जारी किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार सीजी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in के माध्यम से सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 5,967 पद भरे जाएंगे। सीजी पुलिस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का आयोजन 1 जनवरी से 6 मार्च 2024 तक किया गया था।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच, शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 16 नवंबर 2024 को होगी। छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पीईटी और दस्तावेज सत्यापन रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, सूरजपुर, जगदलपुर और कोंडागांव में निर्धारित परीक्षा स्थलों पर आयोजित किया जाएगा।
शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही सीजी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ सिपाही भर्ती के लिए 7 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। नवीनतम अपेडट के लिए कैंडिडेट सीजी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट cgpolice.gov.in पर दिनांक 4 नवंबर 2024 से उपलब्ध होंगे।”
Chhattisgarh Police Vacancy: कैसे डाउनलोड करें?
पीईटी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे:
- सीजी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सीजी पुलिस पीईटी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी