CG Pharmacist Grade-2 Answer Key: सीजी फार्मासिस्ट ग्रेड 2 आंसर की जारी, 21 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | April 16, 2026 | 03:41 PM IST | 1 min read
सीजी फार्मासिस्ट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 16 अप्रैल को फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 2025 (HSP25) की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी फार्मासिस्ट ग्रेड 2 आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ फार्मासिस्ट ग्रेड 2 मॉडल आंसर की पर उम्मीदवारों को 21 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। सीजी फार्मासिस्ट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
नोटिस में कहा गया कि, “भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर 16 अप्रैल, 2026 को प्रदर्शित किया जा रहा है। अभ्यर्थी वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण दावा-आपत्ति 21 अप्रैल, 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दर्ज करा सकते हैं।”
परीक्षा मंडल ने बताया कि डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत की गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। बिना शुल्क भुगतान के दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी। सीजी फार्मासिस्ट ग्रेड 2 मॉडल आंसर की 2026 पर दावा-आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है।
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। सीजी फार्मासिस्ट ग्रेड 2 भर्ती 2025 परीक्षा 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम नोटिस जांच सकते हैं।
CG Pharmacist Grade-2 Model Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों की मदद से सीजी व्यापम फार्मासिस्ट ग्रेड 2 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘मॉडल आंसर’ टैब पर क्लिक करें।
- फिर, ‘फार्मासिस्ट ग्रेड-2 मॉडल उत्तर’ लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी जांचें और आवश्यकता होने पर आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार