CFA Level 1 Result 2024: सीएफए लेवल 1 नवंबर 2024 परिणाम cfainstitute.org पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | January 15, 2025 | 08:35 AM IST | 1 min read
सीएफए लेवल 1 नवंबर 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो में अपना ईमेल आईडी दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) संस्थान ने सीएफए लेवल 1 नवंबर 2024 (CFA Level 1 November 2024) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीएफए 2024 नवंबर लेवल 1 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cfainstitute.org के माध्यम से अपना सीएफए लेवल 1 रिजल्ट 2024 की जांच कर सकते हैं।
सीएफए लेवल 1 नवंबर 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना ईमेल आईडी दर्ज करना होगा। सीएफए लेवल 1 नवंबर 2024 परिणाम में 43 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जो पिछले सत्र की तुलना में एक प्रतिशत कम है। सीएफए लेवल 1 अगस्त 2024 रिजल्ट का पास प्रतिशत 44% रहा।
सीएफए 2024 नवंबर लेवल 1 परीक्षा 13 से 19 नवंबर तक आयोजित की गई थी। वहीं, सीएफए लेवल 2 नवंबर परीक्षा 2024 20 से 24 नवंबर तक आयोजित की गई थी। CFA 2024 नवंबर लेवल 2 परिणाम 16 जनवरी को जारी होगा। सीएफए 2024 नवंबर परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में ऑनलाइन कराई गई थी।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “नवंबर 2024 लेवल 1 सीएफए रिजल्ट 14 जनवरी, 2025 को सुबह 9:00 बजे ET के बाद उम्मीदवारों को ईमेल किए जा रहे हैं। विस्तृत परीक्षा स्कोर और परीक्षा प्रश्नों के उत्तर माप संबंधी जानकारी है और उम्मीदवार के परीक्षा रिकॉर्ड का हिस्सा हैं। दोनों का स्वामित्व पूरी तरह से CFA संस्थान के पास है।”
CFA Level 1 November 2024 Result: स्कोरकार्ड विवरण
उम्मीदवार सीएफए लेवल 1 परिणाम 2024 में निम्नलिखित विवरणों की जांच कर सकते हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- जन्म तिथि
- अंक
- योग्यता स्थिति
- माता-पिता का नाम
- अभ्यर्थी का रोल नंबर
CFA Level 1 November 2024 exam results: रिजल्ट कैसे जांचें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना परिणाम जांच सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cfainstitute.org पर जाएं।
- परिणाम देखने के लिए लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- CFA लेवल 1 नवंबर 2024 के परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
- कैंडिडेट भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’