Central Bank Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती की आगे बढ़ी अंतिम डेट, 27 मार्च तक करें आवेदन
Saurabh Pandey | March 13, 2024 | 04:18 PM IST | 2 mins read
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस भर्ती 2024 पात्र उम्मीदवारों के चयन में वस्तुनिष्ठ प्रकार की ऑनलाइन लिखित परीक्षा शामिल है। ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा प्रमाण परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
नई दिल्ली : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो आवेदन करने से चूक गए थे, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। पात्र उम्मीदवार Central Bank of India Recruitment 2024 Apply Online आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख अब 27 मार्च 2024 तक है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस भर्ती 2024 के तहत 3000 रिक्तियों को भरा जाना है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
Central Bank of India Apprentice Recruitment 2024 शैक्षणिक योग्यता
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 अपरेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Central Bank of India Apprentice Salary आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 800 रुपये, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 400 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा। सभी कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाना होगा।
Central Bank of India Exam Date 2024 परीक्षा तिथि
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपरेंटिस भर्ती 2024 परीक्षा तिथि जारी कर दी है। सीबीआई अपरेंटिस परीक्षा 31 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा तिथि चेक कर सकते हैं।
Central Bank of India Recruitment 2024 Syllabus चयन प्रक्रिया
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और लोकल लैंग्वेज प्रूफ के आधार पर किया जाएगा। Central Bank of India Apprentice Exam Pattern ऑनलाइन लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। चयन प्रक्रिया की लिखित परीक्षा में पांच भाग शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार को स्थानीय भाषा का पूरा ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार को स्थानीय भाषा के रूप में अपने किसी एक विषय की पढ़ाई करने का आठवीं/दसवीं/बारहवीं या स्नातक स्तर का प्रमाण पत्र दिखाना आवश्यक होगा।
CBI Apprentice Salary वेतन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस भर्ती 2024 चयनित उम्मीदवारों को ग्रामीण, अर्ध-शहरी, शहरी और मेट्रो शाखाओं के लिए हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
अगली खबर
]Central Bank of India Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
Central Bank of India Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। central-bank-of-india-recruitment-2024-registration-begins-apprentices-posts-at-central-bank-of-india-co-in
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल