CEED 2025 Result: कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन रिजल्ट ceed.iitb.ac.in पर जारी, 10 मार्च को स्कोरकार्ड
Saurabh Pandey | March 5, 2025 | 12:32 PM IST | 1 min read
सीड परीक्षा आईआईटी बॉम्बे द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है, जो देश भर के प्रतिष्ठित संस्थानों में स्नातकोत्तर डिजाइन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए गेट-वे के रूप में कार्य करती है।
Download the CEED Previous 5 Years Question Papers with solutions to practice PYQs, understand exam patterns & improve preparation strategy.
Download EBookनई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे ने कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (सीड) 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार सीड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जाकर सीड रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
CEED 2027: Syllabus | Most Scoring Topics | Exam Pattern
सीड रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना आवश्यक है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, CEED 2025 स्कोरकार्ड 10 मार्च को जारी होंगे। उम्मीदवार सीड स्कोरकार्ड 11 जून तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
CEED 2025 पार्ट ए के लिए पुनर्मूल्यांकन की अनुमति नहीं है, क्योंकि यह कंप्यूटर आधारित है। पार्ट बी का मूल्यांकन मैन्युअल रूप से किया जाता है, और पुनर्मूल्यांकन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
CEED 2025 Results: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सीड की आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जाएं।
- सीड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अपना रिजल्ट चेक करने के लिए 'सबमिट' पर क्लिक करें।
- सीड रिजल्ट को डाउनलोड करें और सेव करें।
CEED 2025 Results: क्वालीफाइंग मार्क्स
|
कैटेगरी |
क्वालीफाइंग मार्क्स (पार्ट A) |
|---|---|
|
ओपन |
24.58 |
|
ईडब्ल्यूएस |
22.12 |
|
ओबीसी |
22.12 |
|
पीडब्ल्यूडी |
12.29 |
|
एससी |
12.29 |
|
एसटी |
12.29 |
CEED 2025 Results: भाग लेने वाले संस्थान
सीड 2025 में भाग लेने वाले संस्थानों में आईआईएससी बैंगलोर, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी रूड़की, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी जोधपुर, जीएलएस यूनिवर्सिटी, वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, डॉ. विश्वनाथ कराड एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी), आरवी यूनिवर्सिटी शामिल हैं।
CEED 2025 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आईआईटी बॉम्बे, आईआईएससी बैंगलोर, आईआईटी दिल्ली जैसे भाग लेने वाले संस्थानों में मास्टर ऑफ डिजाइन (एम.डिज) कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल