CDAC C- CAT Result 2026: सीडैक सी-कैट रिजल्ट cdac.in पर जारी, पहले राउंड की काउंसलिंग शुरू, सीट आवंटन डेट
Saurabh Pandey | January 22, 2026 | 02:52 PM IST | 2 mins read
सीडैक सी-कैट 2026 कोर्स के शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 23 फरवरी तक है। छात्रों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 फरवरी है। देशभर में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम की शुरुआत 25 फरवरी 2026 से होगी, जबकि पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम का अंत 11 अगस्त तक चलेगा।
नई दिल्ली : सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) की तरफ से सी-कैट 2026 फरवरी बैच का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cdac.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। सीडैक सी-कैट 2026 फरवरी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने फॉर्म नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
सीडैक सी-कैट रिजल्ट घोषित होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों के लिए केंद्रीकृत काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाती है। उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करना, कार्यक्रम और केंद्र की प्राथमिकताएं भरना और सीट आवंटन दौर में भाग लेना आवश्यक है। प्रवेश सी-कैट रैंक, सीटों की उपलब्धता और उम्मीदवार की प्राथमिकताओं के आधार पर दिए जाते हैं।
CDAC C- CAT Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाएं।
- अपना आवेदन फॉर्म नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब सेक्शन A, B और C के लिए रैंक कार्ड देखें और डाउनलोड करें।
CDAC C-CAT 2026: काउंसलिंग विवरण
सीडैक सी-कैट 2026 काउंसलिंग का पहला चरण भी आज 22 जनवरी से शुरू हो रहा है, जहां छात्र अपने कोर्स और प्रशिक्षण केंद्र की प्राथमिकताएं 28 जनवरी तक ऑनलाइन भर सकते हैं। सीट आवंटन के पहले राउंड की घोषणा 30 जनवरी को की जाएगी।
सीडैक सी-कैट 2026 काउंसलिंग के पहले चरण में जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की जाएंगी, उन्हें 11,800 रुपये का शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 है।
सीडैक सी-कैट 2026 कोर्स के शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 23 फरवरी तक है। छात्रों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 फरवरी है। देशभर में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम की शुरुआत 25 फरवरी 2026 से होगी, जबकि पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम का अंत 11 अगस्त तक चलेगा
सी-कैट परीक्षा कार्यक्रमों की लिस्ट
सी-कैट परीक्षा निम्नलिखित कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है-
- एडवांस्ड कंप्यूटिंग में पीजी डिप्लोमा
- बिग डेटा एनालिटिक्स में पीजी डिप्लोमा
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में पीजी डिप्लोमा
- साइबर सुरक्षा में पीजी डिप्लोमा और संबंधित पाठ्यक्रम
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल