CCMT Counselling Registration 2024: सीसीएमटी काउंसलिंग पंजीकरण ccmt.admissions.nic.in पर शुरू, प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | May 24, 2024 | 10:41 AM IST | 2 mins read
सीसीएमटी काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ब्रांच में वैध GATE स्कोर होना चाहिए।
नई दिल्ली: केंद्रीकृत काउंसलिंग एमटेक (CCMT) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 24 मई से शुरू कर दी जाएगी। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ccmt.admissions.nic.in पर जाकर सीसीएमटी 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकेंगे। सीसीएमटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 7 जून है।
सीसीएमटी काउंसलिंग के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 2,500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के आवेदकों को 2,000 रुपये शुल्क देना होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन नेट बैंकिंग/ डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ यूपीआई से फीस भुगतान कर सकते हैं।
एनआईटी और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में एमटेक/ एमआर्क/ एमप्लान/ एमडिज (M.Des) कोर्स में प्रवेश के लिए सीसीएमटी काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी सीसीएमटी पोर्टल पर लास्ट डेट तक पंजीकरण कर सकते हैं।
सीसीएमटी काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ब्रांच में वैध GATE स्कोर होना चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड में छूट भी दी गई है। शैक्षणिक योग्यता व अन्य जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CCMT Application Form 2024: आवश्यक दस्तावेज
सीसीएमटी काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक (बीई/बी.टेक) मार्कशीट
- गेट स्कोर कार्ड (वैलिड)
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- हस्ताक्षर (स्कैन किया हुआ)
- जाति प्रमाणपत्र (एससी/ एसटी/ ओबीसी-एनसीएल)
- निवास प्रमाणपत्र
- सरकारी पहचान पत्र
CCMT Registration 2024: कैसे पंजीकरण करें?
CCMT 2024 पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सीसीएमटी 2024 की आधिकारिक वेबसाइट www.ccmt.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए सीसीएमटी 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- ईमेल आईडी, फोन नंबर, नाम और जन्म तिथि जैसे विवरण दर्ज करें।
- इसके बाद, आवेदक प्रवेश लेने वाले पाठ्यक्रम का चयन करें।
- सीसीएमटी आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी भरे गए विवरणों को अच्छे से जांचें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार