CBSE SGC Scholarship 2024-25: सीबीएसई सिगंल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप पंजीकरण की लास्ट डेट 20 नवंबर तक बढ़ी
Saurabh Pandey | October 24, 2025 | 04:23 PM IST | 2 mins read
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 2006 में सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप कार्यक्रम शुरू किया गया था। इस छात्रवृत्ति कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की शिक्षा में सहायता करना और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप योजना 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर तक बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से नए और रिन्यूअल आवेदन जमा कर सकते हैं।
इससे पहले, आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर थी। इस योजना के तहत, अपने माता-पिता की इकलौती गर्ल चाइल्ड और 60% या उससे अधिक अंकों के साथ दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को 500 रुपये प्रति माह की राशि दी जाती है। पुरस्कार विजेताओं को अधिकतम दो वर्षों तक यह राशि दी जाएगी।
CBSE Single Girl Child Scholarship 2025: पात्रता मानदंड
- छात्रा अपने माता-पिता की इकलौती बेटी होनी चाहिए।
- सीबीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।
- ऐसे स्कूल में कक्षा 11वीं या 12वीं में पढ़ रही हो जहां ट्यूशन फीस 1,500 रुपये प्रति माह से अधिक न हो।
- एनआरआई छात्र भी पात्र हैं यदि उनकी ट्यूशन फीस 6,000 प्रति माह से अधिक न हो।
- सीबीएसई कक्षा 11वीं की सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर छात्र को प्रदान की गई छात्रवृत्ति का एक वर्ष की अवधि के लिए रिन्यूअल किया जाएगा। छात्रवृत्ति का रिन्यूअल अगली कक्षा में पदोन्नति पर भी निर्भर करेगा, बशर्ते छात्र परीक्षा में कुल मिलाकर 50% या उससे अधिक अंक प्राप्त करे।
CBSE Single Girl Child Scholarship 2024-25: जरूरी दस्तावेज
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र और प्रवेश प्रमाण
- बैंक खाते और शुल्क संरचना का विवरण
- पासपोर्ट आकार की तस्वीरें और स्कैन किए गए हस्ताक्षर
- छात्रा का पहचान पत्र
- छात्रवृत्ति नवीनीकरण के लिए कक्षा 11वीं की मार्कशीट
- बैंक खाते से जुड़ा आधार कार्ड, बैंक पासबुक और कैंसिल चेक।
CBSE Single Girl Child Scholarship 2025: स्कॉलरशिप शेड्यूल
|
योजना का नाम
|
वर्ष
|
आवेदन का प्रकार
|
अंतिम तिथि (ऑनलाइन आवेदन)
|
विद्यालय द्वारा सत्यापन की अंतिम तिथि
|
|---|---|---|---|---|
|
सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति योजना
|
2025
|
नया आवेदन (Fresh)
|
20 नवंबर 2025
|
20 नवंबर 2025
|
|
सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति 2024 (2025 में नवीनीकरण)
|
2025
|
नवीनीकरण (Renewal)
|
20 नवंबर 2025
|
20 नवंबर 2025
|
CBSE Single Girl Child Scholarship क्या है?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 2006 में सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप कार्यक्रम शुरू किया गया था। इस छात्रवृत्ति कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की शिक्षा में सहायता करना और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है।
यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम विशेष रूप से उन छात्राओं के लिए उपलब्ध है जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप योजना के तहत, सीबीएसई सभी योग्य छात्राओं को मासिक छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम का दूसरा नाम "सीबीएसई मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम फॉर सिंगल गर्ल चाइल्ड" है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार