CBSE Result 2025: सीबीएसई 10th 12th रिजल्ट कब आएगा cbse.gov.in पर? लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | April 30, 2025 | 11:37 AM IST | 2 mins read
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइटों cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर सीबीएसई रिजल्ट 2025 जांच सकेंगे।
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल नंबर और केंद्र संख्या जैसे लॉगिन विवरणों की आवश्यकता होगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन और सैद्धांतिक पेपर सहित प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड 10th रिजल्ट 2025 और सीबीएसई बोर्ड 12th रिजल्ट 2025 की घोषणा 2 मई तक या मई के पहले सप्ताह में किए जाने की उम्मीद है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस, आईवीआरएस, उमंग ऐप और डिजिटल लॉकर से भी अपना परिणाम जांच सकते हैं।
CBSE Result 2025 Date: पिछले वर्षों का ट्रेंड
उम्मीदवार नीचे सीबीएसई रिजल्ट ट्रेंड की जांच कर सकते हैं:
- पिछले वर्ष 2024 में सीबीएसई के नतीजे 13 मई को जारी किए गए थे।
- साल 2023 में सीबीएसई परिणाम की घोषणा 12 मई को की गई थी।
- कोविड-19 के कारण 2022 में रिजल्ट 22 जुलाई को जारी किया गया था।
सीबीएसई ने अभी तक आधिकारिकतौर पर सीबीएसबी 10वीं 12वीं परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है। नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट और एक्स हैंडल @cbseindia29 पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CBSE Class 10, 12 Board Results 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीबीएसई परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
- सीबीएसई 10th/ 12th रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- छात्र अपना परिणाम डाउनलोड करें, जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल