CBSE Compartment Result 2025: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट cbseresults.nic.in पर जारी, पास परसेंटेज
Saurabh Pandey | August 1, 2025 | 09:17 PM IST | 1 min read
सीबीएसई कक्षा 12वीं के सभी विषयों की पूरक परीक्षाएं 15 जुलाई 2025 को पूरे देश और विदेशों में 26 देशों में आयोजित की गईं। ऐसे छात्र जो 5 अनिवार्य विषयों में से 1 विषय में अर्हक अंक प्राप्त करने में असमर्थ थे, उन्हें कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया था।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। छात्रों के सत्यापन की प्रक्रिया 6 अगस्त 2025 से शुरू होगी। इस संबंध में सर्कुलर अलग से जारी किया जाएगा।
सीबीएसई कक्षा 12वीं के सभी विषयों की पूरक परीक्षाएं 15 जुलाई 2025 को पूरे देश और विदेशों में 26 देशों में आयोजित की गईं। ऐसे छात्र जो 5 अनिवार्य विषयों में से 1 विषय में अर्हक अंक प्राप्त करने में असमर्थ थे, उन्हें कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया था।
जिन छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया था, लेकिन वे अपना प्रदर्शन सुधारना चाहते हैं, उन्हें भी परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया था। पहले छात्रों को अगले वर्ष मुख्य परीक्षा के दौरान ही अपना प्रदर्शन सुधारने की अनुमति दी जाती थी।
CBSE Compartment Result 2025: मार्कशीट कम पासिंग सर्टिफिकेट
रेगुलर छात्रों को मार्कशीट कम पासिंग सर्टिफिकेट उनके स्कूलों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। दिल्ली के प्रइवेट छात्रों को - उनकी मार्कशीट कम पासिंग सर्टिफिकेट उनके परीक्षा केंद्र पर भेजा जाएगा, और दिल्ली से बाहर के प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए उनकी मार्कशीट कम पासिंग सर्टिफिकेट उम्मीदवारों द्वारा आवेदन पत्र में दिए गए पते पर भेजा जाएगा।
CBSE Compartment Result 2025: जेंडरवाइज पास परसेंटेज
- लड़कियां - 41.35 प्रतिशत
- लड़के 36.79 प्रतिशत
- लड़कियों ने लड़कों से 4.56% बेहतर प्रदर्शन किया है।
कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल छात्रों के आंकड़े
|
वर्ष
|
पंजीकृत छात्र
|
उपस्थित छात्र
|
उत्तीर्ण छात्र
|
उत्तीर्ण प्रतिशत (%)
|
|---|---|---|---|---|
|
2025
|
1,43,581
|
1,38,666
|
53,201
|
38.36%
|
CBSE Compartment Result 2025: विदेशी स्कूलों का प्रदर्शन
|
क्रम संख्या
|
वर्ष
|
पंजीकृत छात्र
|
उपस्थित छात्र
|
उत्तीर्ण छात्र
|
उत्तीर्ण प्रतिशत (%)
|
|---|---|---|---|---|---|
|
1
|
2025
|
938
|
918
|
486
|
52.94%
|
CBSE Compartment Result 2025: CWSN उम्मीदवारों का प्रदर्शन
|
वर्ष
|
पंजीकृत छात्र
|
उपस्थित छात्र
|
उत्तीर्ण छात्र
|
उत्तीर्ण प्रतिशत (%)
|
|---|---|---|---|---|
|
2025
|
278
|
273
|
137
|
50.18%
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार