CBSE Practical Exam 2026-27: शीतकालीन स्कूलों के लिए 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
Saurabh Pandey | November 5, 2026 | 10:42 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई ने शीतकालीन स्कूलों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
नई दिल्ली :
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शीतकालीन क्षेत्रों में स्थित संबद्ध स्कूलों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट की तिथियों की घोषणा कर दी है। सामान्य स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2027 से प्रस्तावित हैं, लेकिन अत्यधिक ठंड के कारण जनवरी में शीतकालीन स्कूल बंद रहते हैं। इसलिए विंटर बाउंड स्कूलों में ये परीक्षाएं 9 नवंबर 2026 से 19 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।
बोर्ड ने सभी स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रैक्टिकल और असेसमेंट के अंक परीक्षा शुरू होने की तिथि से ही पोर्टल पर साथ-साथ अपलोड करने होंगे। अंतिम तिथि के बाद किसी भी स्थिति में अंक अपलोड करने के लिए अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा।
एक बार पोर्टल पर अंक फाइनल सबमिट करने के बाद उनमें संशोधन की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को दिए गए प्रैक्टिकल अंक पूरी तरह गोपनीय रखे जाएंगे और उन्हें सार्वजनिक या छात्रों को नहीं बताया जाएगा।
CBSE Practical Class 12 2026: कक्षा 12वीं के लिए विशेष व्यवस्था
कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए सीबीएसई एक्सटर्नल एग्जामिनर और ऑब्जर्वर नियुक्त करेगा। स्कूल स्तर पर किसी अन्य बाहरी शिक्षक को नियुक्त करने की अनुमति नहीं होगी। लैब में 30-30 विद्यार्थियों के बैच बनाए जाएंगे। इसके अलावा, परीक्षा निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए लैब से ही जियो-टैग और टाइम-टैग वाली ग्रुप फोटो ऐप लिंक के माध्यम से अपलोड करनी होगी, जिसमें एक्सटर्नल एग्जामिनर, इंटरनल एग्जामिनर, ऑब्जर्वर और छात्रों के चेहरे स्पष्ट दिखाई देने चाहिए।
CBSE practical exam guidelines 2026: कक्षा 10वीं के लिए निर्देश
बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं के लिए कोई बाहरी परीक्षक नियुक्त नहीं किया जाएगा। यह असेसमेंट स्कूल के अपने शिक्षकों द्वारा ही संपन्न कराया जाएगा। 10वीं के लिए इंटरनल असेसमेंट केवल एक बार ही आयोजित होगा।
Also read Agniveer 2 Year Extension: अग्निवीरों की सेवा अवधि 2 साल बढ़ेगी, 25 प्रतिशत सैनिक होंगे नियमित
CBSE Practical Exam 2026-27: अनुपस्थित छात्रों के लिए नियम
यदि कोई छात्र परीक्षा वाले दिन अनुपस्थित रहता है, तो उसे सीधे 'अनुपस्थित' दर्ज करने के बजाय तय तिथियों के भीतर परीक्षा री-शेड्यूल करने के लिए री-शेड्यूल के रूप में मार्क किया जा सकेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह सर्कुलर केवल विंटर बाउंड सेशन वाले स्कूलों के लिए है, नियमित सत्र के स्कूलों के लिए तिथियां अलग से जारी की जाएंगी।
स्कूल परीक्षकों के लिए गाइडलाइंस
स्कूल परीक्षकों के सही नाम का उपयोग करेगा और उसे अपलोड करेगा; यह नाम वही होना चाहिए जो परीक्षक के बैंक खाते में दर्ज है। इसी तरह, स्कूल यह सुनिश्चित करेगा कि OASIS में दी गई यूनीक टीचर-आईडी का उपयोग परीक्षक नंबर के रूप में किया जाए।
क्षेत्रीय कार्यालय ड्यूटी आवंटित करते समय OASIS में दी गई टीचर-आईडी को ही परीक्षक नंबर के रूप में इस्तेमाल करेंगे। स्कूलों और परीक्षकों के साथ प्रैक्टिकल परीक्षक ड्यूटी से जुड़े सभी संवादों में परीक्षक नंबर का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाना चाहिए।
अगली खबर
]AISSEE 2027: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का इन्फॉर्मेशन ब्रोशर जारी, बिना लेट फीस 2 दिसंबर तक करें अप्लाई
इस परीक्षा के माध्यम से देश भर के सैनिक स्कूलों और हाल ही में स्वीकृत सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश मिलता है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार