CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई ने 10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा गाइडलाइंस जारी किया, ड्रेस कोड जानें
Saurabh Pandey | January 24, 2025 | 12:38 PM IST | 2 mins read
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2025 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच और कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 15 फरवरी 2025 से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। इसमें 204 विषयों में लगभग 44 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों से छात्रों को परीक्षा की नैतिकता के बारे में जानकारी देने के लिए गाइडलाइंस का एक सेट जारी किया है। स्कूल के प्रधानाचार्यों, प्रमुखों और केंद्र अधीक्षकों को संबोधित एक नोटिस में बोर्ड ने कहा कि उम्मीद की जाती है कि सभी बोर्ड परीक्षा के छात्र सीबीएसई द्वारा जारी एथिक्स, नियमों और निर्देशों से अवगत होंगे।
Latest: CBSE 12th Supplementary Result 2026 Link Out
New: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE | JEE Main 2027 Mock Test
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2025 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच और कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 15 फरवरी 2025 से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। इसमें 204 विषयों में लगभग 44 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
CBSE Board Exam 2025: ड्रेस कोड
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले रेग्युलर छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर परीक्षा केंद्र पर जाना होगा, जबकि प्राइवेट छात्रों को हल्के कपड़े पहनकर परीक्षा के लिए जाना चाहिए।
CBSE Board Exam 2025: इन वस्तुओं को लेकर जाने की अनुमति
- प्रवेश पत्र और स्कूल पहचान पत्र (नियमित छात्रों के लिए)
- एडमिट कार्ड और कोई भी सरकारी जारी फोटो पहचान प्रमाण (प्राइवेट छात्रों के लिए)
- स्टेशनरी आइटम यानी, पारदर्शी पाउच, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, नीला/रॉयल नीली स्याही/बॉल पॉइंट/जेल पेन, स्केल, राइटिंग पैड, इरेजर लेकर जा सकते हैं।
- एनालॉग घड़ी, पारदर्शी पानी की बोतल।
- मेट्रो कार्ड, बस पास, पैसा लेकर जा सकते हैं।
CBSE Board Exam 2025: प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची
- कोई भी संचार उपकरण - जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, स्मार्ट वॉच, कैमरा आदि लेकर जाना मना है।
- अन्य वस्तुएं जैसे वॉलेट, चश्मा, हैंडबैग, पाउच, आदि न लेकर जाएं।
- डायबिटीज के छात्रों को छोड़कर, कोई भी खाने वाली वस्तु खोली या पैक की गई लेकर जाना मना है।
- कोई अन्य वस्तु जिसका उपयोग अनुचित साधनों के लिए किया जा सकता है, लेकर न जाएं।
Also read CBSE 2025: सीबीएसई इंटरनल ग्रेड अपलोड विंडो सक्रिय, स्कूलों को जरूरी निर्देश
सीबीएसई की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि बोर्ड को किसी छात्र के पास इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसी प्रतिबंधित वस्तुएं मिलती हैं, या यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा के बारे में अफवाह फैलाता है, तो उसकी वर्तमान और अगले वर्ष की परीक्षा रद्द कर दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा