CBSE Datesheet 2027 Live: सीबीएसई 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब होगी जारी? सैंपल पेपर, एलओसी डेट जानें
Saurabh Pandey | September 27, 2026 | 04:05 PM IST | 1 min read
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी किए जाने की उम्मीद है। पिछले वर्ष सीबीएसई ने 24 सितंबर, 2025 को परीक्षा की संभावित डेट शीट जारी की थी।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक टाइमटेबल जारी करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है। बोर्ड द्वारा परीक्षा कार्यक्रम जारी किए जाने के बाद, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल्ड टाइमटेबल देख और डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि असेसमेंट स्कीम या पासिंग क्राइटेरिया में कोई बदलाव नहीं होगा।
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की डेट शीट में जरूरी जानकारी होगी, जैसे कि हर विषय की परीक्षा तारीखें, विषयों के नाम और कोड, परीक्षा का समय, और जरूरी निर्देश व गाइडलाइंस। एकेडमिक सेशन 2026-27 की परीक्षा के लिए, बोर्ड ने अपने एकेडमिक पोर्टल पर सैंपल प्रश्न-पत्र और मार्किंग स्कीम भी जारी कर दी हैं।
cbse date sheet 2027: एलओसी जमा करने की डेट
सीबीएसई ने स्कूलों के लिए उम्मीदवारों की ऑनलाइन लिस्ट (LOC) जमा करने की प्रक्रिया भी 24 सितंबर से शुरू कर दी है, और इसे रेगुलर तौर पर जमा करने की समय-सीमा 21 अक्टूबर, 2026 तक है। एलओसी बोर्ड परीक्षा प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है, क्योंकि इसमें उन स्टूडेंट्स की जानकारी होती है जो परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। फाइनल सबमिशन से पहले जानकारी को वेरिफाई करने की जिम्मेदारी स्कूलों की है।
CBSE Board Exam 2027: एलओसी विवरण
स्कूलों को एलओसी जमा करते समय उम्मीदवार का विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करना होगा। स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि नाम और अन्य व्यक्तिगत विवरण सही स्पेलिंग के साथ दर्ज किए गए हों। तस्वीर और हस्ताक्षर भी सीबीएसई द्वारा निर्धारित प्रारूप में अपलोड किए जाने चाहिए।
1. उम्मीदवार का पूरा नाम
2. जन्म तिथि
3. लिंग
4. श्रेणी
5. माता-पिता या अभिभावकों का पूरा नाम
6. उम्मीदवार के हस्ताक्षर।
September 27, 2026 | 04:05 PM IST
cbse private candidate form 2027: प्राइवेट आवेदन के लिए पात्रता
- वे छात्र जो पिछली बार की परीक्षा में एक या अधिक विषयों में पास नहीं हो पाए थे।
- वे छात्र जिन्होंने स्कूल छोड़ दिया था और अब बिना स्कूल गए 10वीं कक्षा पूरी करना चाहते हैं।
- दूसरे राज्यों के रेगुलर स्कूल छोड़ने वाले छात्र सीधे अप्लाई नहीं कर सकते; उनके पास पहले से बोर्ड में रजिस्ट्रेशन का रिकॉर्ड होना जरूरी है।
- वे छात्र जो पहली बार प्राइवेट कैंडिडेट के तौर पर परीक्षा दे रहे हैं और परीक्षा वाले साल की 1 अप्रैल तक 14 साल के हो चुके हैं (जैसे, 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 1 अप्रैल, 2027 तक)।
September 27, 2026 | 03:30 PM IST
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पासिंग मार्क्स
सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 में उपस्थित होने वाले छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
September 27, 2026 | 03:00 PM IST
cbse date sheet 2027: सीबीएसई टाइम टेबल पीडीएफ
सीबीएसई कक्षा 10 और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 टाइम टेबल पीडीएफ में विषयवार परीक्षा तिथियां, समय, छात्रों के लिए दिशानिर्देश और अन्य विवरण शामिल होंगे।
September 27, 2026 | 02:30 PM IST
cbse date sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा शेड्यूल जल्द
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी किए जाने की उम्मीद है। पिछले वर्ष सीबीएसई ने 24 सितंबर, 2025 को परीक्षा की संभावित डेट शीट जारी की थी।
September 27, 2026 | 02:25 PM IST
CBSE Board Exam 2027: एलओसी विवरण
स्कूलों को एलओसी जमा करते समय उम्मीदवार का विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करना होगा। इसमें शामिल हैं-
1. उम्मीदवार का पूरा नाम
2. जन्म तिथि
3. लिंग
4. श्रेणी
5. माता-पिता या अभिभावकों का पूरा नाम
6. उम्मीदवार के हस्ताक्षर।
September 27, 2026 | 02:20 PM IST
cbse date sheet 2027: सीबीएसई 10वीं, 12वीं डेटशीट विवरण
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की डेट शीट में जरूरी जानकारी होगी, जैसे कि हर विषय की परीक्षा तारीखें, विषयों के नाम और कोड, परीक्षा का समय, और जरूरी निर्देश व गाइडलाइंस। एकेडमिक सेशन 2026-27 की परीक्षा के लिए, बोर्ड ने अपने एकेडमिक पोर्टल पर सैंपल प्रश्न-पत्र और मार्किंग स्कीम भी जारी कर दी हैं
September 27, 2026 | 02:16 PM IST
CBSE Datesheet 2027 Live: सीबीएसई 10वीं, 12वीं डेटशीट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक टाइमटेबल जारी करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई