CBSE CTET 2026: सीबीएसई सीटेट सितंबर पंजीकरण आज से शुरू, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि, लास्ट डेट जानें
Saurabh Pandey | May 11, 2026 | 11:42 AM IST | 2 mins read
सीबीएसई सीटेट 2026 सितंबर परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और इसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। प्रत्येक प्रश्नपत्र की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 22वें संस्करण की घोषणा कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 11 मई 2026 से शुरू हो गई है। यह परीक्षा देशभर के 132 शहरों में 27 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों ctet.nic.in, cbse.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीबीएसई सीटेट 2026 सितंबर पंजीकरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून है। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवार 15 जून से 18 जून 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म की त्रुटियों को सुधार सकते हैं।
CBSE CTET September 2026: शैक्षणिक योग्यता
सीबीएसई सीटेट 2026 सितंबर सत्र के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा न्यूनतम अंकों के साथ उत्तीर्ण की होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास प्रारंभिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा (D.El.Ed) या बीएड (B.Ed) जैसी संबंधित प्रोफेशनल डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।
|
पद का नाम
|
योग्यता
|
|
प्राइमरी टीचर (PRT) लेवल- 1
|
12वीं पास + एजुकेशन में डिप्लोमा (D.Ed.) / जेबीटी (JBT)
|
|
सेकेंडरी टीचर (TGT) लेवल- 2 |
स्नातक (Graduate) + एजुकेशन में डिग्री (B.Ed / B.El.Ed)
|
CBSE CTET September 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
केवल पेपर-I अथवा पेपर-II
|
दोनों पेपर (पेपर-I और II)
|
|
सामान्य, ओबीसी (एनसीएल)
|
1000 रुपये
|
1200 रुपये
|
|
एससी, एसटी, दिव्यांग
|
500 रुपये
|
600 रुपये
|
CBSE CTET 2026: परीक्षा तिथि
सीबीएसई सीटेट परीक्षा 6 सितंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यदि अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होती है, तो परीक्षा 5 सितंबर 2026 (शनिवार) को भी आयोजित की जा सकती है। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पूर्व जारी किया जाएगा।
सीबीएसई सीटेट 2026 सितंबर परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और इसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। प्रत्येक प्रश्नपत्र की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।
CBSE CTET 2026: न्यूनतम पासिंग मार्क्स
सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना आवश्यक है। जनरल कैटेगरी के लिए 150 में कम से कम 90 अंक (60 प्रतिशत) आने चाहिए, जबकि एससी, एसटी के लिए 150 में से 82 अंक (55 फीसदी) आने चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा