CTET 2024 Answer Key: सीबीएसई सीटेट आंसर की जल्द होगी जारी, ctet.nic.in से कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | July 16, 2024 | 12:31 PM IST | 1 min read
सीटेट उत्तर कुंजी की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। उम्मीदवार रोल नंबर और जन्म तिथि सहित लॉगिन विवरण का उपयोग करके पेपर 1 और पेपर 2 के लिए सीबीएसई सीटीईटी उत्तर कुंजी 2024 पीडीएफ और ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2024 की उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। सीटेट प्रोविजनल उत्तर कुंजी, प्रश्नों और उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाओं के साथ आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर प्रकाशित की जाएगी।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीबीएसई सीटीईटी उत्तर कुंजी जारी होने के बाद असंतुष्ट उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1000 रुपये का आपत्ति शुल्क देना होगा। आपत्ति शुल्क के भुगतान के बिना और किसी अन्य माध्यम (ईमेल/पत्र/अभ्यावेदन) पर प्रस्तुत चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा। विषय विशेषज्ञ प्राप्त चुनौतियों की जांच करेंगे और अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करेंगे। सीटेट परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार घोषित किया जाएगा।
CTET Answer Key 2024: सीटीईटी कैलकुलेशन शीट
सीटीईटी ओएमआर शीट 2024 परिणाम घोषित होने के बाद सीबीएसई द्वारा जारी की जाएगी। जो उम्मीदवार ओएमआर शीट के साथ अपनी सीटीईटी कैलकुलेशन शीट प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें 500 रुपये का शुल्क देकर आवेदन करना होगा। निर्धारित शुल्क का भुगतान सचिव, सीबीएसई के पक्ष में दिल्ली/नई दिल्ली में देय बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा। ओएमआर शीट की एक प्रति के साथ कैलकुलेशन शीट उम्मीदवार को केवल स्पीड पोस्ट द्वारा प्रदान की जाएगी।
CTET Answer Key 2024: परीक्षा विवरण
सीबीएसई सीटीईटी जुलाई परीक्षा 7 जुलाई 2024 को देश भर के 136 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में बीस भाषाओं में आयोजित की गई थी। पेपर II सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, और पेपर I दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित किया गया था।
Also read CBSE Compartment Exam 2024: सीबीएसई 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा आज से शुरू, जानें गाइडलाइंस
CTET Answer Key 2024: सीटेट आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर CTET 2024 उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक खोलें।
- अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल