CBSE Class 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट results.digilocker.gov.in जारी, 85.20 फीसदी बच्चे पास
Saurabh Pandey | May 13, 2026 | 02:00 PM IST | 1 min read
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में शामिल छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके आधिकारिक एवं वैकल्पिक प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और results.cbse.nic.in और डिजिलॉकर की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर भी जाकर अपना स्कोरकार्ड आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई ने विज्ञान, कला और वाणिज्य सहित सभी स्ट्रीमों के लिए कक्षा 12वीं के परिणाम 2026 घोषित कर दिए हैं।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट DigiLocker, IVRS और UMANG पोर्टल पर भी उपलब्ध है। इस वर्ष का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.20 प्रतिशत है। पिछले वर्ष यह 88.39 प्रतिशत था।
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में शामिल छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके आधिकारिक एवं वैकल्पिक प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिटल स्कोरकार्ड में विषयवार अंक, ग्रेड, कुल प्राप्त अंक और उत्तीर्ण होने की स्थिति शामिल होगी।
CBSE Class 12th Result 2026: छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन
सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा, जिनमें से 88.86 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.13 रहा। ट्रांसजेंडर छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 100% रहा। इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 12 में कुल 1,63,800 छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है। पिछले वर्ष यह संख्या 1,29,095 थी और 2024 में यह 1,22,170 थी।
CBSE Class 12th Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर कक्षा 12 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
- इसके बाद सीबीएसई 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम को डाउनलोड करके सेव कर लें।
CBSE Class 12th Result 2026: संस्थानवार पास परसेंटेज
|
संस्थानों के नाम
|
पास प्रतिशत
|
|
केवी (KV) - केंद्रीय विद्यालय
|
98.55%
|
|
जेएनवी (JNV) - जवाहर नवोदय विद्यालय
|
98.47%
|
|
सरकारी (GOVT) - सरकारी स्कूल
|
89.55%
|
|
सरकारी सहायता प्राप्त (GOVT AIDED)
|
86.07%
|
|
ईएमआरएस (EMRS) - एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय
|
85.55%
|
|
स्वतंत्र (INDEPENDENT) - प्राइवेट स्कूल
|
84.22%
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार