CBSE Admit Card 2026: पश्चिम एशिया के छात्रों के लिए 12वीं की विशेष परीक्षा का एडमिट कार्ड cbse.gov.in पर जारी
Santosh Kumar | October 13, 2026 | 04:40 PM IST | 1 min read
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने पहले ही स्पेशल परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। बोर्ड ने स्टूडेंट्स के लिए पूरा शेड्यूल बताते हुए नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर पश्चिम एशिया के छात्रों के लिए 12वीं कक्षा की स्पेशल परीक्षा (2026) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह स्पेशल परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो मार्च-अप्रैल 2026 में हुई रेगुलर बोर्ड परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाए थे। प्रभावित स्टूडेंट्स सीबीएसई 12वीं की विशेष परीक्षा का एडमिट कार्ड अब डाउनलोड कर सकते हैं।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
यह स्पेशल परीक्षा 23 से 28 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। अधिकतर विषयों की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी, जबकि कुछ विषय की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे खत्म हो जाएगी।
CBSE Special Exam Admit Card 2026: परीक्षा की डेटशीट पहले ही जारी
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने पहले ही स्पेशल परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। बोर्ड ने स्टूडेंट्स के लिए पूरा शेड्यूल बताते हुए नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है।
एडमिट कार्ड केवल उन छात्रों को जारी किए गए हैं जिन्होंने स्पेशल परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) जमा की थी। छात्रों को वही लॉगिन क्रेडेंशियल इस्तेमाल करने होंगे जो उन्होंने एलओसी जमा करते समय इस्तेमाल किए थे।
CBSE Board Admit Card 2026: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, विषय, विषय कोड, परीक्षा केंद्र और दूसरी ज़रूरी जानकारी जैसी डिटेल्स होती हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को cbse.gov.in पर जाना होगा, संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आईडी लॉग इन करना होगा। स्टूडेंट्स सभी डिटेल्स ध्यान से देखें; अगर कोई गलती हो, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। परीक्षा केंद्र पर प्रिंटेड एडमिट कार्ड और वैलिड फोटो पहचान पत्र ले जाना जरूरी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार