CBSE 12th Compartment Result 2026: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, परिणाम लिंक

Santosh Kumar | August 9, 2026 | 06:29 PM IST | 1 min read

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होने के बाद, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर इसे ऑनलाइन देख सकेंगे।

50+ Entrance Exams after 12th

Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.

Download Now
सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल हुए छात्र बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। (इमेज-एक्स/@cbseindia29)

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 28 जुलाई को 12वीं कक्षा की कम्पार्टमेंट/सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड इस सप्ताह 12वीं कक्षा के कम्पार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होने के बाद, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर इसे ऑनलाइन देख सकेंगे। परीक्षा में शामिल हुए छात्र बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी की आवश्यकता होगी। परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है।

CBSE 12th Compartment Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट वेबसाइट

घोषणा के बाद, छात्र इन वेबसाइटों पर सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • cbseresults.nic.in
  • cbse.gov.in
  • indiaresults.com
  • digilocker.gov.in
  • results.digilocker.gov.in
  • umang.gov.in

Also read CBSE: मेन और सेकंड बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन, अंकों के वेरिफिकेशन की गाइडलाइंस जारी

CBSE Class 12 Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

आधिकारिक घोषणा के बाद, नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से छात्र सीबीएसई कक्षा 12वीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट देख सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं।
  • सीबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पेज पर रोल नंबर और आवश्यक विवरण दर्ज करें व सबमिट करें।
  • सीबीएसई 12वीं स्कोरकार्ड पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • सीबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट जांचें और इसे डाउनलोड करें।

12वीं की मुख्य परीक्षाओं के लिए कुल 17,80,365 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 17,68,968 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 15,07,109 छात्रों को सफल घोषित किया गया। इस वर्ष, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.20% रहा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]