Santosh Kumar | August 7, 2026 | 06:38 PM IST | 1 min read
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से फ्री है और आवेदन आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in पर ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं।

नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 7 अगस्त थी, जिसे अब 10 अगस्त तक बढ़ाया गया है। इससे उन अभिभावकों और छात्रों को राहत मिली है, जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए।
New: JNVST Class 6 Registrations 2027-28 Open - Apply Here
JNVST 2027: Mock Test | Most Important Questions
Don't Miss: NVS Class 6 Question Paper 2024-25
यह परीक्षा देश भर के जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में दाखिले के लिए होती है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से फ्री है और आवेदन आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in पर ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं।
कक्षा 5 में पढ़ रहे छात्र अपने गृह जिले में स्थित स्कूल के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल पर जाएं, पर्सनल और एकेडमिक जानकारी भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
योग्यता के नियमों के अनुसार, स्टूडेंट का जन्म 1 मई 2015 और 31 जुलाई 2017 के बीच हुआ होना चाहिए। उन्होंने किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई पूरी की हो और वे संबंधित जिले के निवासी हों।
जेएनवीएसटी 2027 परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी। यह दो घंटे की परीक्षा होगी जिसमें मानसिक क्षमता, अंकगणित और भाषा कौशल से जुड़े सवाल होंगे। नतीजे मार्च-अप्रैल 2027 में घोषित होने की संभावना है।