Trusted Source Image

UP Youth Policy: यूपी में राज्य युवा आयोग के गठन की तैयारी, युवाओं की राय से बनेगी नीति, सीएम योगी ने की घोषणा

Santosh Kumar | August 7, 2026 | 12:13 PM IST | 1 min read

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य की एकीकृत युवा नीति को सूबे के युवाओं की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

सीएम ने युवाओं के समग्र विकास की निगरानी के लिए स्वतंत्र आयोग बनाने की जरूरत पर जोर दिया।  (इमेज-एक्स/@myogiadityanath)
सीएम ने युवाओं के समग्र विकास की निगरानी के लिए स्वतंत्र आयोग बनाने की जरूरत पर जोर दिया। (इमेज-एक्स/@myogiadityanath)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में युवाओं के विकास को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहम कदम उठाया है। 6 अगस्त को अपने सरकारी आवास पर हुई उच्च-स्तरीय बैठक में सीएम योगी ने अधिकारियों को एक एकीकृत युवा नीति तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने विशेषज्ञों की भागीदारी से एक स्वतंत्र राज्य युवा आयोग के गठन की संभावना पर गंभीरता से विचार करने को भी कहा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य की एकीकृत युवा नीति को सूबे के युवाओं की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

जारी बयान के मुताबिक सीएम ने कहा है कि युवा नीति तैयार करने से पहले प्रदेश के 16 से 35 वर्ष के युवाओं की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और आवश्यकताओं को समझा जाएगा और उसके बाद ही नीति को आकार दिया जाएगा।

आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की युवा नीति शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वास्थ्य और नेतृत्व विकास को एकीकृत करेगी। सीएम ने युवाओं के समग्र विकास की निगरानी के लिए स्वतंत्र आयोग बनाने की जरूरत पर जोर दिया।

Also readTeacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी

सीएम ने 'सरदार वल्लभभाई पटेल औद्योगिक एवं रोजगार जोन' की स्थापना जल्द करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना को हर विश्वविद्यालय और महाविद्यालय तक इसके विस्तार पर विचार करने को भी कहा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में यूथ इनक्यूबेशन सेंटर बनाने के निर्देश दिए। युवाओं के लिए स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने, रोजगार पैदा करने और इंटीग्रेटेड डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म बनाने पर जोर दिया गया।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications