CBSE Class 12 Board Exam 2025: सीबीएसई 12वीं हिंदी परीक्षा तिथि में नहीं किया गया बदलाव, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | March 13, 2025 | 07:10 PM IST | 2 mins read
बोर्ड की नोटिस में कहा गया कि 15 मार्च को होने वाली हिंदी परीक्षा में जिन छात्रों को शामिल होना मुश्किल लगता है, वे उपस्थित न होने का निर्णय ले सकते हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 13 मार्च जारी एक नोटिस में बताया कि सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2025 के लिए हिंदी विषय का पेपर 15 मार्च को ही आयोजित किया जाएगा। हिंदी कोर और हिंदी इलेक्टिव की परीक्षा तिथि में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Explore: Online JEE & NEET Test Series, Courses & Study Materials
New: CBSE Practical Exam Date Sheet 2027
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
सीबीएसई बोर्ड के अनुसार, देश के अधिकांश हिस्सों में होली 14 मार्च, 2025 को मनाई जाएगी। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में यह त्योहार 15 मार्च, 2025 को मनाया जाएगा या इस तिथि तक मनाया जा सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने उन छात्रों के लिए परीक्षा को आसान बनाने का फैसला किया है, जिन्हें निर्धारित तिथि पर परीक्षा देने में कठिनाई हो सकती है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, “15 मार्च, 2025 को आयोजित होने वाली हिंदी विषय की परीक्षा में होली पर्व के चलते कुछ छात्रों के सामने आने वाली बाधाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि, जिन छात्रों को इसमें उपस्थित होना मुश्किल लगता है, वे उस दिन यानी 15.03.2025 को उपस्थित न होने का निर्णय ले सकते हैं।”
आगे कहा गया कि, “इसके अलावा, यह भी निर्णय लिया गया है कि ऐसे परीक्षार्थियों को उन छात्रों के साथ उपस्थित होने का अवसर दिया जाएगा जिनके लिए बोर्ड की नीति के अनुसार एक विशेष परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र शामिल होते हैं।”
बोर्ड ने छात्रों को अपने अध्ययन कार्यक्रम की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय देने के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट तीन महीने पहले ही घोषित कर दी थी। इस कदम से छात्रों को अपना समय प्रबंधित करने और व्यवस्थित तरीके से अपनी पढ़ाई करने का मौका मिला।
प्रेस रिलीज में कहा गया कि, 12वीं कक्षा के लिए हिंदी कोर (302)/हिंदी इलेक्टिव (002) के लिए सीबीएसई परीक्षा 15 मार्च, 2025 को आयोजित होने वाली है। सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2025 4 अप्रैल, 2025 तक चलेगी। अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी