CBSE Board Exams 2025: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी
Abhay Pratap Singh | December 3, 2024 | 02:41 PM IST | 2 mins read
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए बोर्ड द्वारा 1 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक सीबीएसई हाईस्कूल, इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2025 की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने के लिए दिशानिर्देश और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की हैं। गाइडलाइंस के अनुसार, बोर्ड ने स्कूलों से परीक्षा तिथि से ही सभी प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन के अंक एक साथ अपलोड करने को कहा है।
बोर्ड द्वारा जारी निर्देश में आगे कहा गया कि, आंतरिक और बाहरी परीक्षकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए की सही अंक अपलोड किए जाएं। अंक देते समय उन्हें प्रत्येक कंपोनेंट्स के लिए आवंटित अधिकतम अंकों को ध्यान में रखना चाहिए। वहीं, प्रैक्टिकल आंसर बुक में परीक्षकों को पोर्टल पर सही डेटा अपलोड करने का वचन भी देना होगा।
CBSE Practical Exams 2025 - अनुचित साधनों का प्रयोग
बोर्ड ने कहा, “परीक्षकों को किसी भी तरह से प्रभावित करने के उद्देश्य से उनसे संवाद करने या संवाद करने का प्रयास करने या परीक्षा/मूल्यांकन के दौरान अनुचित लाभ लेने के लिए किसी अन्य अवांछनीय साधन का उपयोग करने के दोषी पाए जाने वाले छात्रों को अनुचित साधनों का उपयोग/प्रयास करने का दोषी माना जाएगा।”
CBSE Board Exams 2025 - प्रैक्टिकल रद्द करना
किसी भी स्कूल द्वारा बोर्ड के निर्देशों का पालन नहीं करने की स्थिति में सीबीएसई द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षाएं रद्द की जा सकती हैं। बोर्ड अपनी निगरानी में प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने पर पुनर्विचार कर सकता है।
CBSE Exam Dates 2025 - अंकों का खुलासा नहीं
सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि आई.ए. में छात्रों को दिए गए अंक, सैद्धांतिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के समान ही मान्य हैं, इसलिए किसी भी परिस्थिति में छात्रों या किसी अन्य व्यक्ति को इनका खुलासा नहीं किया जाना चाहिए।
CBSE Board Exams 2025: आवश्यक गाइडलाइंस
कक्षा 10 की व्यावहारिक परीक्षा के लिए दिशानिर्देश नीचे दिए गए हैं:
1) सीबीएसई कोई बाहरी परीक्षक नियुक्त नहीं करेगा।
2) सीबीएसई प्रैक्टिकल उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध नहीं कराएगा, स्कूलों को खुद ही इनकी व्यवस्था करनी होगी।
3) छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं क्षेत्रीय कार्यालय में भेजने की जरूरत नहीं है।
कक्षा 12 की व्यावहारिक परीक्षा के लिए दिशानिर्देश नीचे दिए गए हैं:
1) सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षाओं की निगरानी के लिए स्कूलों में पर्यवेक्षक नियुक्त कर सकता है।
2) सीबीएसई प्रत्येक स्कूल में प्रायोगिक परीक्षा और प्रोजेक्ट मूल्यांकन के लिए बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति करेगा।
3) स्कूल को ऐसे सभी विषयों में पर्याप्त अनुभव और विशेषज्ञता वाले एक आंतरिक परीक्षक की नियुक्ति करनी होगी।
4) स्कूल के प्रिंसिपल या प्रमुख को प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए प्रयोगशाला तैयार करवानी होगी।
5) बाहरी परीक्षकों को परीक्षा के दिन से कम से कम एक दिन पहले स्कूल की प्रयोगशाला का दौरा करना होगा।
6) व्यावहारिक परीक्षाओं के लिए स्कूल प्रत्येक विषय में 30-30 विद्यार्थियों के बैच बना सकते हैं।
7) स्कूलों को परीक्षा की तस्वीरें अपलोड करनी होंगी, इसके लिए स्कूलों को एक ऐप-लिंक दिया जाएगा।
8) किसी कारणवश परीक्षा के दिन अनुपस्थित रहने वाले छात्र की प्रायोगिक परीक्षा भी अधिसूचित तिथियों के दौरान ही पुनर्निर्धारित की जाएगी।
9) निष्पक्ष एवं उचित मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए, यदि विद्यार्थियों की संख्या 30 से अधिक है तो व्यावहारिक परीक्षाएं अनिवार्यतः एक दिन में दो या तीन सत्रों में आयोजित की जानी चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार