CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए पंजीकरण cbse.gov.in पर 18 सितंबर से शुरू करेगा
Abhay Pratap Singh | September 15, 2024 | 04:46 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2025-26 कक्षा 9वीं और 11वीं परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू की जाएगी। इच्छुक छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध परीक्षा संगम लिंक का उपयोग करके अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।
सत्र 2025-26 के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण करने वाले छात्रों को बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। कक्षा 9 के छात्रों को 300 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा, जबकि कक्षा 11 के छात्रों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा।
नोटिस में कहा गया कि यदि पंजीकरण समय सीमा तक पूरा नहीं किया जाता है, तो 2,300 रुपये का विलंब शुल्क लिया जाएगा। विलंब शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर है। सभी प्रकार के पंजीकरण शुल्क का भुगतान सीबीएसई द्वारा ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा। ऑफलाइन या सीधे बैंक में जमा किए गए शुल्क को बोर्ड स्वीकार नहीं करेगा।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि निर्धारित समय सीमा तक पंजीकरण डेटा जमा करना होगा। साथ ही, स्कूलों को सलाह दी जाती है कि वे उम्मीदवारों की जानकारी समय पर जमा करना सुनिश्चित करें। कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों को विलंब शुल्क भुगतान के साथ भी पंजीकरण करने का मौका दिया जाएगा।
CBSE Class 9, 11 Registrations 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
- कक्षा 9 और 11 के लिए पंजीकरण बिना विलंब शुल्क के 18 सितंबर से 16 अक्टूबर तक कर सकेंगे।
- कक्षा 9 और 11 के लिए पंजीकरण विलंब शुल्क के साथ 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक कर सकेंगे।
- छात्र अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CBSE BOARD EXAM 2025: कैसे पंजीकरण करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीबीएसई बोर्ड कक्षा 9वीं, 11वीं 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:
- CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘परीक्षा संगम’ पोर्टल पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में कैंडिडेट अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- ‘CBSE कक्षा 9, 11 पंजीकरण 2024-2025’ विकल्प चुनें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- CBSE पंजीकरण फॉर्म जमा करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार