CBSE 12th Compartment Exam 2026: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए भरनी होगी एलओसी, एग्जाम 15 जुलाई को
Santosh Kumar | May 13, 2026 | 02:49 PM IST | 2 mins read
जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षाएं पास करने के बाद अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं, और जो स्टूडेंट्स मुख्य परीक्षा-2026 में 'कम्पार्टमेंट' श्रेणी में रखे गए हैं, उनके लिए एलओसी भरने की प्रक्रिया 2 जून से शुरू होगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2026 के लिए कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा की घोषणा कर दी है। जो स्टूडेंट्स मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद एक या दो विषयों में फेल हो गए या जिनका प्रदर्शन खराब रहा, वे इस परीक्षा में भाग ले सकेंगे। बोर्ड के अनुसार, कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए स्कूलों को एलओसी (उम्मीदवारों की सूची) भरना अनिवार्य है।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
जो स्टूडेंट्स कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षाएं पास करने के बाद अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं, और जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा-2026 में 'कम्पार्टमेंट' श्रेणी में रखे गए हैं, उनके लिए एलओसी भरने की प्रक्रिया 2 जून से शुरू होगी।
CBSE 12th Compartment Exam 2026: विस्तृत सर्कुलर जल्द जारी होगा
इस संबंध में एक विस्तृत सर्कुलर जल्द ही अलग से जारी किया जाएगा। एलओसी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जाएगा। एक बार एलओसी जमा हो जाने के बाद, बोर्ड द्वारा इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
स्कूलों और छात्रों को बोर्ड की ओर से सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय-सारिणी का कड़ाई से पालन करें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद या इस संबंध में जारी किए गए दिशानिर्देशों के विपरीत कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Also read CBSE 12th Result 2026 (Out) LIVE: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी @cbseresults.nic.in; उमंग लिंक एक्टिव
CBSE 12th Supplementary Exam 2026: पूरक परीक्षा के लिए पात्रता
सीबीएसई 12वीं पूरक परीक्षाएं में बैठने की अनुमति निम्नलिखित श्रेणी के छात्रों को होगी:-
- वे स्टूडेंट्स जिन्होंने 2026 में कक्षा 12 उत्तीर्ण की है और जो केवल एक विषय में सुधार करना चाहते हैं।
- वे स्टूडेंट्स जो 2026 में कक्षा 12 की परीक्षा में बैठे थे और जिन्हें 'कम्पार्टमेंट श्रेणी' में रखा गया है।
- वे स्टूडेंट्स जो 2025 में कक्षा 12 की परीक्षा में बैठे थे और जिन्हें 'कम्पार्टमेंट श्रेणी' में रखा गया है। चूंकि कम्पार्टमेंट क्लियर करने के लिए 3 अवसर दिए जाते हैं, इसलिए यह परीक्षा इन छात्रों के लिए अंतिम अवसर होगी।
2026 की सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षाओं में, कुल 1,63,800 छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, जो कुल परीक्षार्थियों का 9.26% है। कुल 17,68,968 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 15,07,109 छात्रों को सफल घोषित किया गया।
अगली खबर
]CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 15,07,109 स्टूडेंट्स पास, पिछले साल से 3.19% घटा पास प्रतिशत
पिछले वर्ष की तुलना में, उत्तीर्ण प्रतिशत में 3.19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें क्षेत्रीय प्रदर्शन और विषय-वार विश्लेषण शामिल हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच