CBSE Compartment Exam 2024: सीबीएसई 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा रजिस्ट्रेशन विंडो आज होगी बंद, जानें फीस
Santosh Kumar | June 15, 2024 | 10:21 AM IST | 2 mins read
बोर्ड 15 जुलाई से 22 जुलाई तक कक्षा 10 के लिए सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 आयोजित करेगा, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 15 जुलाई के लिए निर्धारित हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट या सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन विंडो आज यानी 15 जून को बंद कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 से खुश नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन शुल्क से संबंधित जानकारी इस लेख में दी गई है।
Latest: CBSE 12th Supplementary Result 2026 Link Out
New: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE | JEE Main 2027 Mock Test
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बोर्ड ने कक्षा 10, 12 के लिए सीबीएसई पूरक परीक्षा 2024 की डेट शीट पहले ही जारी कर दी है। बोर्ड 15 जुलाई से 22 जुलाई तक कक्षा 10 के लिए सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 आयोजित करेगा, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 15 जुलाई के लिए निर्धारित हैं।
सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। सीबीएसई ने कहा है कि परीक्षा की तारीख अस्थायी है, और सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 के लिए उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) जमा करने की अंतिम तिथि के बाद अंतिम डेट शीट जारी की जाएगी।
CBSE Compartment Exam 2024: आवेदन शुल्क, परीक्षा समय
टाइमटेबल के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षा का समय कुछ विषयों के लिए सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और कुछ विषयों के लिए सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक है। कक्षा 12वीं के सभी विषयों की परीक्षाएं एक ही दिन आयोजित की जाएंगी। विषयों का विवरण आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है।
सीबीएसई कंपार्टमेंट या सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 300 रुपये शुल्क देना होगा। हालांकि, 2,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्र 17 जून तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। केवल वे छात्र जिन्होंने सीबीएसई पूरक परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन पत्र भरा है, उन्हें सीबीएसई पूरक परीक्षा 2024 में उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी।
Also read CBSE : सीबीएसई ने फेक न्यूज फैलाने वाले ऑनलाइन पोर्टल, वेबसाइटों के खिलाफ जारी की एडवाइजरी
CBSE Board Compartment Exam: परीक्षा के लिए पात्रता
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने के लिए परीक्षा देनी होगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि तीन या उससे अधिक विषयों में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पात्र नहीं हैं। जिन छात्रों को 6वां या 7वां विषय बदलकर परीक्षा उत्तीर्ण घोषित किया गया था, वे अनुत्तीर्ण विषय में परीक्षा दे सकते हैं।
सीबीएसई 10वीं, 12वीं कम्पार्टमेंट टाइम टेबल 2024 में उल्लिखित विवरणों में परीक्षा का समय, परीक्षा का दिन, विषय का नाम शामिल है। बता दें कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुसार, बोर्ड ने कम्पार्टमेंट परीक्षाओं का नाम बदलकर सप्लीमेंट्री परीक्षा कर दिया है। सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षाएं शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की जाएंगी।
अगली खबर
]NIFT Counselling 2024: निफ्ट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका, शेड्यूल में हुआ बदलाव
निफ्ट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nift.admissions.nic.in पर जाकर काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। निफ्ट काउंसलिंग शेड्यूल में भी बदलाव किए गए हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल