CAT 2024: कैट पंजीकरण का कल आखिरी दिन, जानें पात्रता, फीस; परीक्षा पैटर्न
Saurabh Pandey | September 19, 2024 | 12:44 PM IST | 2 mins read
कैट परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली : कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया का कल यानी 20 सितंबर आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने स्नातकोत्तर प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CAT 2026: Registration Guide | Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: 10 Repeated Quant Concepts | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC | Quadratic Equation Ques | Time and Work Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
आईआईएम कलकत्ता कैट पंजीकरण विंडो 20 बंद होने के बाद, पंजीकृत आवेदकों को आवेदन पत्र में सुधार के लिए मौका देगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र (यदि आवश्यक हो) में अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर और परीक्षा शहर की प्राथमिकताओं को एडिट कर सकेंगे।
CAT 2024: पात्रता
कैट 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास न्यूनतम 50 प्रतिशत या समकक्ष सीजीपीए के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। एसटी, एससी, पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के छात्रों के पास न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
यदि किसी उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री नहीं है, तो उन्हें आवश्यक प्रतिशत के साथ कम से कम एक प्रोफेशनल डिग्री (सीए, सीएस, आईसीडब्ल्यूए, फेलो ऑफ द इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया (एफआईएआई) पूरी करनी होगी।
CAT 2024: आवेदन शुल्क
कैट पंजीकरण 2024 के लिए एसटी, एससी, पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 1250 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों (सामान्य/ईडब्ल्यूएस/एनसी-ओबीसी) के लिए आवेदन शुल्क 2500 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।
CAT 2024: परीक्षा तिथि
कैट 2024 का आयोजन 24 नवंबर को लगभग 170 शहरों में किया जाएगा। कैट 2024 आवेदन पत्र में उम्मीदवारों को पांच पसंदीदा शहरों में से चुनने का विकल्प दिया जाएगा।
CAT 2024: एडमिट कार्ड
कैट 2024 के लिए एडमिट कार्ड 5 नवंबर 2024 को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना हॉल टिकट परीक्षा के दिन साथ लेकर जान होगा।
CAT 2024: परीक्षा पैटर्न
कैट 2024 परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। परीक्षा में निम्नलिखित तीन खंड होंगे।
- सेक्शन I - मौखिक योग्यता और पढ़ने की समझ (Verbal Ability and Reading Comprehension)
- सेक्शन I - डेटा व्याख्या और तार्किक तर्क 9Data Interpretation and Logical Reasoning)
- सेक्शन III - मात्रात्मक क्षमता (Quantitative Ability)
CAT क्या है?
कॉमन एडमिशन टेस्ट या कैट एक राष्ट्रीय स्तर की मैनेजमेंट क्वालीफाइंग परीक्षा है, जो आईआईएम द्वारा अपने 21 परिसरों में प्रस्तावित एमबीए और अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। हर साल दो लाख से अधिक उम्मीदवार कैट परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं।
Also read CTET December 2024: सीटेट दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी; ctet.nic.in पर आवेदन शुरू
बता दें कि कैट 2023 में रिकॉर्ड 3.30 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। कैट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आईआईएम के अलावा भारत के 1200 से अधिक एमबीए कॉलेजों में प्रवेश के लिए पात्र हैं। कैट केवल भारत में बी-स्कूलों में प्रवेश के लिए मान्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल