Canara Bank Recruitment 2025: केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क, चयन प्रक्रिया
Saurabh Pandey | September 23, 2025 | 08:03 PM IST | 2 mins read
केनरा बैंक में स्नातक अपरेंटिस के कुल 3500 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। ये रिक्तियां भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध हैं। अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग अवधि 12 महीने की है।
नई दिल्ली : केनरा बैंक में अप्रेंटिसशिप के 3500 पदों पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर 2025 है।
केनरा बैंक अप्रेंटिसशिप 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
Canara Bank Apprentice Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को एनएटीएस पोर्टल (www.nats.education.gov.in) पर पंजीकरण करना होगा। केवल केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।
Canara Bank Apprentice Recruitment 2025: मंथली स्टाइपेंड
केनरा बैंक में स्नातक अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा, जिसमें केनरा बैंक द्वारा भुगतान किए जाने वाले 10,500 रुपये और सरकार द्वारा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्रदान किए जाने वाले 4,500 रुपये शामिल हैं।
Canara Bank Apprentice Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
केनरा बैंक ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को स्नातक होना आवश्यक है। 12वीं कक्षा (10+2) या डिप्लोमा में आवश्यक न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 60% और एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 55% हैं।
Canara Bank Apprentice Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
केनरा बैंक में स्नातक अपरेंटिस के कुल 3500 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। ये रिक्तियां भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध हैं। अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग अवधि 12 महीने की है। उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया में मेरिट सूची, स्थानीय भाषा परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट शामिल होगा।
केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती के कुल रिक्त पदों में से कर्नाटक में 591, उत्तर प्रदेश में 410 और तमिलनाडु में 394 सीटें हैं। आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी कई रिक्तियां हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत अधिसूचना चेक कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम