CA Result September 2024: सीए इंटर, फाउंडेशन रिजल्ट आज हो सकता है जारी, डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड
Santosh Kumar | October 30, 2024 | 09:34 AM IST | 2 mins read
सीए फाउंडेशन, इंटर परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
Download this e-book to know more about the certificate courses.
Download Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) आज (30 अक्टूबर) सितंबर सत्र के लिए सीए इंटर, फाउंडेशन रिजल्ट 2024 घोषित करने की उम्मीद है। आईसीएआई सीए फाउंडेशन, इंटर सितंबर सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परिणाम जारी होने के बाद आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult के जरिए अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
New: CA Inter May 2026 Result Out - Direct Link
Don't Miss: CA placements, salary, recruiters | Certificate courses offered by ICAI
Recommended: Download CA Inter Syllabus
सीए फाउंडेशन, इंटर परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करना होगा। सीए फाउंडेशन सितंबर 2024 परिणाम में उम्मीदवार की योग्यता स्थिति के साथ-साथ विषयवार अंक भी शामिल होंगे।
आईसीएआई सीए फाउंडेशन, इंटर रिजल्ट की जानकारी धीरज खंडेलवाल ने ट्वीट के जरिए शेयर की है। उन्होंने लिखा, "सितंबर 2024 माह में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम 30 अक्टूबर को घोषित होने की संभावना है।"
ICAI CA Result 2024: परीक्षा विवरण
सीए फाउंडेशन परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, सीए फाउंडेशन सितंबर 2024 परीक्षा 13, 15, 18 और 20 सितंबर को आयोजित की गई थी। जबकि इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षाएं 12, 14 और 17 सितंबर को हुईं, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 19, 21 और 23 सितंबर, 2024 को आयोजित की गईं।
आईसीएआई ने दिवाली के त्यौहार को देखते हुए सीए फाइनल नवंबर 2024 परीक्षा स्थगित कर दी है। अपडेट शेड्यूल के अनुसार, ग्रुप 1 की परीक्षा अब 3 नवंबर को होगी, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 9 नवंबर से शुरू होगी।
सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अतिरिक्त, सभी चार पेपरों को मिलाकर न्यूनतम 55% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
CA Foundation, Inter Result 2024: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीए फाउंडेशन, इंटर सितंबर परिणाम 2024 जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult पर जाएं।।
- होम पेज पर सीए फाउंडेशन, इंटर परीक्षा परिणाम लिंक खोलें।
- अब अपना रोल नंबर और पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
- अब रिजल्ट अगले पेज पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंक चेक करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]ICSI CSEET November 2024: आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर एडमिट कार्ड icsi.edu पर जारी, परीक्षा तिथि और पैटर्न जानें
सीएसईईटी उत्तीर्णता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक पेपर में में न्यूनतम 40% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार