CA Foundation September Result 2024: आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट 31 अक्टूबर तक संभावित, धीरज खंडेलवाल का ट्वीट
Santosh Kumar | October 19, 2024 | 12:25 PM IST | 1 min read
सीए फाउंडेशन परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, सीए फाउंडेशन सितंबर 2024 परीक्षा 13, 15, 18 और 20 सितंबर को आयोजित की गई थी।
Candidates can check all about CA Foundation by downloading this E-Book.
Check Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) सितंबर सत्र के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम दिवाली की पूर्व संध्या यानी 31 अक्टूबर तक जारी कर सकता है। आईसीएआई सीए फाउंडेशन सितंबर सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परिणाम जारी होने के बाद आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult के जरिए अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट की जानकारी धीरज खंडेलवाल ने ट्वीट के जरिए शेयर की है। उन्होंने लिखा, "फाउंडेशन सीए रिजल्ट दिवाली की पूर्व संध्या से पहले घोषित किया जा सकता है। सितंबर सीए इंटर का रिजल्ट नवंबर के मध्य में आएगा।"
सीए फाउंडेशन सितंबर परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करना होगा। सीए फाउंडेशन सितंबर 2024 परिणाम में उम्मीदवार की योग्यता स्थिति के साथ-साथ विषयवार अंक भी शामिल होंगे।
CA Foundation September Result 2024: योग्यता प्रतिशत
सीए फाउंडेशन परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, सीए फाउंडेशन सितंबर 2024 परीक्षा 13, 15, 18 और 20 सितंबर को आयोजित की गई थी। आईसीएआई सीए फाउंडेशन 2024 एडमिट कार्ड 27 अगस्त को जारी किया गया था।
सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवार को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अतिरिक्त, सभी चार पेपरों में मिलाकर न्यूनतम 55% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
Also read CA Foundation June 2024 Result: आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट icai.nic.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
ICAI CA Foundation Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीए फाउंडेशन सितंबर परिणाम 2024 जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult पर जाएं।।
- होम पेज पर सीए फाउंडेशन परीक्षा परिणाम लिंक खोलें।
- अब अपना रोल नंबर और पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
- अब रिजल्ट अगले पेज पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंक चेक करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल