CA Exam Thrice a Year: सीए फाउंडेशन, इंटर परीक्षाएं साल में 3 बार होगी आयोजित
Santosh Kumar | March 8, 2024 | 11:11 AM IST | 2 mins read
आईसीएआई के सीसीएम ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की। इस महत्वपूर्ण बदलाव का उद्देश्य सीए छात्रों को अधिक अवसर प्रदान करना है।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) साल में 3 बार सीए फाउंडेशन और इंटर परीक्षाएं आयोजित करने की योजना बना रहा है। आईसीएआई सेंट्रल काउंसिल मेंबर (सीसीएम) ने आधिकारिक एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर यह जानकारी साझा की। इसका उद्देश्य सीए छात्रों को उत्कृष्टता और अधिक अवसर प्रदान करना है।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for MS in Quantitative Finance.
आईसीएआई के सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने इस पर प्रकाश डालते हुए आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट के माध्यम से कहा कि हम सीए फाउंडेशन और सीए इंटर स्तर के लिए वर्ष में तीन बार सीए परीक्षाएं शुरू करके सीए छात्र समुदाय के पक्ष में लाभकारी बदलाव लाना चाहते हैं। आईसीएआई जल्द ही इस पर नया अपडेट उम्मीदवारों से साझा करेगा।
आईसीएआई सीसीएम रोहित रुवतिया अग्रवाल ने भी ट्वीट के माध्यम से कहा कि जून 2024 से फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा साल में 3 बार और फाइनल परीक्षा साल में 2 बार आयोजित की जाएगी।
Also read ICAI CA May 2024: सीए फाउंडेशन इंटर, फाइनल परीक्षा कार्यक्रम देखें, एडमिट कार्ड मई/जून में होगा जारी
इस कदम से इन कठिन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों पर तनाव और दबाव कम होगा, जिससे उन्हें कम समय सीमा के भीतर परीक्षाओं को हल करने और उत्तीर्ण करने के अधिक अवसर मिलेंगे। इससे पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट की यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती थी।
जानकारी के लिए बता दें कि सीए पाठ्यक्रमों को तीन भागों में विभाजित किया है - सीए फाउंडेशन, सीए इंटरमीडिएट और सीए फाइनल। आईसीएआई फाउंडेशन परीक्षा भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए प्रवेश स्तर की परीक्षा है। छात्र 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सीए फाउंडेशन परीक्षा दे सकते हैं। इच्छुक छात्रों को परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए पंजीकरण करना होगा और 4 महीने की सैद्धांतिक शिक्षा पूरी करनी होगी।
फाउंडेशन क्लियर करने के बाद, छात्र सीए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण करने के लिए पात्र हो जाता है। सीए इंटर परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 8 महीने की सैद्धांतिक शिक्षा पूरी करनी होगी। जबकि सीए फाइनल सीए बनने का आखिरी चरण है जिसके तहत फाइनल परीक्षा में उम्मीदवार को दो ग्रुप परीक्षा पास करनी होती है।
अगली खबर
]CUET PG 2024 Admit Card: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड आज होगा जारी, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल