BTSC FEO Recruitment 2026: बिहार में मत्स्य प्रसार अधिकारी के 231 पदों पर भर्ती, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन

Abhay Pratap Singh | September 24, 2026 | 10:27 PM IST | 2 mins read

बीटीएससी फिशरी एक्सटेंशन ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आयोग लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन करेगा।

बिहार बीटीएससी एफईओ एप्लीकेशन लिंक 2026 आज से सक्रिय है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने विज्ञापन संख्या-28/2026 के तहत मत्स्य प्रसार अधिकारी (Fishery Extension Officer) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीटीएससी एफईओ भर्ती 2026 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in के माध्यम से 24 सितंबर से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

सभी वर्ग के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। बीटीएससी एफईओ भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 231 फिशरी एक्सटेंशन ऑफिसर के पद भरे जाएंगे, इनमें अनारक्षित के 96, ईडब्ल्यूएस के 23, एससी के 35, एसटी के 2, ईबीसी के 41, बीसी के 27 और बीसी महिला के 7 पद शामिल हैं।

BTSC Fishery Extension Officer Notification 2026: शैक्षणिक योग्यता और अंतिम तिथि

  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त कृषि विद्यालय के अंतर्गत मात्स्यिकी महाविद्यालय से मत्स्य विज्ञान में 4 वर्षीय स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
  • बीटीएससी फिशरी एक्सटेंशन ऑफिसर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

Also read BPSC TRE 4 Online Form: बीपीएससी टीआरई 4 के लिए अब 25 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, संशोधित कार्यक्रम जानें

आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु अनारक्षित के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित महिला/ ईबीसी/ बीसी के लिए 40 वर्ष है। इसके अलावा, एससी/ एसटी के लिए अधिकत आयु 42 वर्ष है। आरक्षित कैंडिडेट को नियमानुसार छूट भी दिया जाएगा। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 से की जाएगी। मैट्रिक या समतुल्य सर्टिफिकेट में अंकित जन्म तिथि मान्य होगी।

बिहार बीटीएससी मत्स्य प्रसार पदाधिकारी भर्ती 2026 के लिए आयोग लिखित प्रतियोगिता परीक्षा (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन करेगा। परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है। परीक्षा में एक चौथाई नेगेटिव मार्किंग भी है। अधिक जानकारी के लिए बीटीएससी एफईओ नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।

Bihar BTSC Fishery Extension Officer Exam Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बिहार फिशरी एक्सटेंशन ऑफिसर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://btsc.pariksha.nic.in/Online_App/Notifications.aspx पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘ फिशरी एक्सटेंशन ऑफिसर - रजिस्ट्रेशन लिंक’ पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी की मदद से पंजीकरण करें और फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें, फीस जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]