BSSC Sports Trainer Recruitment 2025: बिहार स्पोर्ट्स ट्रेनर अधिसूचना 379 पदों के लिए जारी, आवेदन तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | September 26, 2025 | 05:21 PM IST | 2 mins read
बीएसएससी बिहार स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार चरण को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने खेल विभाग, बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर (Sports Trainer) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 2025 जारी कर दी है। बीएसएससी स्पोर्ट्स ट्रेनर नोटिफिकेशन 2025 के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से 11 नवंबर, 2025 तक चलेगी।
बिहार स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 के माध्यम से 379 पदों को भरा जाएगा, इनमें सामान्य वर्ग के 152, एससी के 61, एसटी के 4, ईबीसी के 68, बीसी के 45, ईडब्ल्यूएस के 38 और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के 11 पद शामिल हैं। कुल पदों में से 128 पद महिला उम्मीदवारों के लिए कैटेगरी के अनुसार आरक्षित किए गए हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (UG) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, एनएसएनआईएस, एलएनआईपीई ग्वालियर, केंद्रीय खेल विश्वविद्यालय (यूजीसी-मान्यता प्राप्त) या बिहार विश्वविद्यालय सहित किसी अन्य मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से खेल कोचिंग में डिप्लोमा या स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना चाहिए।
बीएसएससी स्पोर्ट्स ट्रेनर के लिए आवेदन करने वाले सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। बिहार स्पोर्ट्स ट्रेनर रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आवेदक की आयु 1 अगस्त, 2025 तक 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। बीएसएससी स्पोर्ट्स ट्रेनर चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार को शामिल किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के तहत वेतन दिया जाएगा।
Bihar BSSC Sports Trainer Recruitment 2025: परीक्षा पैटर्न
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, लिखित परीक्षा में जनरल नॉलेज सेक्शन से 30 प्रश्न और एलाइड साइंस इन स्पोर्ट्स व मेन स्पोर्ट्स से 60-60 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार साक्षात्कार चरण में शामिल होंगे। लिखित परीक्षा कुल 150 अंकों और इंटरव्यू 50 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच