BSSC Recruitment 2025: बीएसएससी इंटर लेवल रिक्तियों में इजाफा, 15 अक्टूबर से दोबारा शुरू होगा पंजीकरण
Saurabh Pandey | September 28, 2025 | 01:00 PM IST | 2 mins read
बीएसएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि वैसे अभ्यर्थी, जिन्होंने पहले ही अंतिम रूप से ऑनलाइन आवेदन जमा कर दिए हैं, उन्हें दोबारा आवेदन पत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
नई दिल्ली : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने इंटर लेवल भर्ती 2025 के लिए रिक्तियों की संख्या आधिकारिक तौर पर बढ़ाकर 23,175 कर दी है। लेटेस्ट सूचना (विज्ञापन संख्या 02/2023) के अनुसार, पूर्व में घोषित 12,199 पदों के साथ कुल 10,976 नए पद जोड़े गए हैं।
बिहार के 65 सरकारी विभागों से नए पदों के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। आयोग की नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, नए उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे। आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर दोबारा शुरू होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर, 2025 है, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25 नवंबर है।
बीएसएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि वैसे अभ्यर्थी, जिन्होंने पहले ही अंतिम रूप से ऑनलाइन आवेदन जमा कर दिए हैं, उन्हें दोबारा आवेदन पत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
BSSC Inter Level Recruitment 2025: आयुसीमा
बीएसएससी इंटर लेवल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
BSSC Inter Level Recruitment 2025: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 में कुल 23,175 पदों में से 10,142 अनारक्षित हैं। महिलाओं के लिए कुल 7,394 पद आरक्षित होंगे। 3,212 पद अनुसूचित जाति के लिए, 219 अनुसूचित जनजाति के लिए, 3,974 अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए और 2,562 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त, 767 पद पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए और 229 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
BSSC Inter Level Recruitment 2025: जरूरी दस्तावेज
- मैट्रिक की मार्कशीट एवं मूल प्रमाण-पत्र
- इंटरमीडिएट / समकक्ष से संबंधित मार्कशीट एवं मूल प्रमाण-पत्र
- टंकण / कम्प्यूटर ज्ञान से संबंधित मार्कशीट एवं मूल प्रमाण-पत्र
- स्थायी निवास / आवासीय प्रमाण-पत्र
- जाति प्रमाण-पत्र / क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का प्रमाण-पत्र
- दिव्यांगता संबंधी प्रमाण-पत्र
- अधिकतम उम्र सीमा में छूट संबंधी प्रमाण-पत्र
- अनापत्ति प्रमाण-पत्र
BSSC Inter Level Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान का ऑनलाइन माध्यमों सेकरना होगा।
BSSC Inter Level Recruitment 2025: क्वालीफाइंग मार्क्स
- सामान्य वर्ग - 40 प्रतिशत
- पिछड़ा वर्ग - 36.5 प्रतिशत ।
- ओबीसी - 34 प्रतिशत
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति - 32 प्रतिशत
- महिला (सभी वर्ग) - 32 प्रतिशत
- दिव्यांग (सभी वर्ग) - 32 प्रतिशत
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार