Abhay Pratap Singh | September 28, 2025 | 07:21 AM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट इंटरव्यू ए़डमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-05-परीक्षा/2024 के अंतर्गत जूनियर एनालिस्ट (मेडिसिन) मुख्य परीक्षा का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट इंटरव्यू 6 से 15 अक्टूबर, 2025 तक दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।
साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोग की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, जिसे कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट इंटरव्यू कॉल लेटर 2025 एक अनिवार्य दस्तावेज है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 361 पदों को भरा जाएगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “जूनियर एनालिस्ट (मेडिकल) पद पर चयन के लिए शॉर्टलिस्ट 1,457 अभ्यर्थियों का यूपीएसएसएसी, पिकप भवन, तृतीय तल, लखनऊ स्थित कार्यालय में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। वेरिफिकेशन लेटर और 4 अन्य प्रपत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।”
उम्मीदवार नीचे सारणी में यूपीएसएसएससी जेए इंटरव्यू शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
तिथि | पाली | कुल कैंडिडेट | |
---|---|---|---|
प्रथम पाली (सुबह 10:00 बजे) अभ्यर्थियों की संख्या | द्वितीय पाली (दोपहर 1:30 बजे से) अभ्यर्थियों की संख्या | ||
6 अक्टूबर, 20205 | 100 | 100 | 200 |
7 अक्टूबर, 20205 | 100 | 100 | 200 |
8 अक्टूबर, 20205 | 100 | 100 | 200 |
9 अक्टूबर, 20205 | 100 | 100 | 200 |
10 अक्टूबर, 20205 | 100 | 100 | 200 |
13 अक्टूबर, 20205 | 100 | 100 | 200 |
14 अक्टूबर, 20205 | 100 | 100 | 200 |
15 अक्टूबर, 20205 | 57 | - | 57 |
कुल | 1,457 |