BSNL SET Recruitment 2026: बीएसएनएल सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी नोटिफिकेशन 120 पदों के लिए जारी, तिथियां जांचें
Abhay Pratap Singh | January 30, 2026 | 12:29 PM IST | 1 min read
सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET-DR) भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्री-रिवाइज्ड पे स्केल के अनुसार 24,900 रुपये से 50,500 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (टेलीकॉम एवं फाइनेंस) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएनएल एसईटी नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 5 फरवरी 2026 से बीएसएनएल की वेबसाइट http://bsnl.co.in/ पर सक्रिय किया जाएगा।
उम्मीदवार की आयु आवेदन शुरू होने की तिथि से 21 साल और 30 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैंडिडेट को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 120 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सीईटी (डीआर) टेलीकॉम स्ट्रीम के 95 पद और सीईटी (डीआर) फाइनेंस स्ट्रीम के 25 पद शामिल हैं।
BSNL Senior Executive Trainee Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (टेलीकॉम स्ट्रीम) -
- बीई / बीटेक या समकक्ष इंजीनियरिंग डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ कंप्यूटर साइंस/ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इलेक्ट्रिकल/ इंस्ट्रूमेंटेशन में होनी चाहिए।
सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (फाइनेंस स्ट्रीम) -
- चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)
- कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (CMA)
बीएसएनएल एसईटी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में ओसी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 2500 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी को 1250 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। बीएसएनएल सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन चरण को शामिल किया गया है। सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET-DR) भर्ती IDA पे स्केल [E-3] में 24900 रुपये - 50500 रुपये (प्री-रिवाइज्ड) पर की जाएगी।
BSNL Recruitment 2026 Notification PDF: महत्वपूर्ण तिथियां
बीएसएनएस एसईटी एग्जाम नोटिफिकेशन 2026 पीडीएफ https://externalexam.bsnl.co.in/ पर उपलब्ध है। बीएसएनएस एसईटी 2026 भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां नीचे सारणी में जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 5 फरवरी, 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 7 मार्च, 2026 |
| आवेदन सुधार विंडो लिंक सक्रिय | 8 मार्च, 2026 |
| आवेदन सुधार की अंतिम तिथि | 15 मार्च, 2026 |
| परीक्षा तिथि व समय | 29 मार्च, 2026 (संभावित) |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी