BSNL SET City Intimation Slip 2026: बीएसएनएल एसईटी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, परीक्षा 5 जुलाई को होगी
Abhay Pratap Singh | June 23, 2026 | 10:56 PM IST | 2 mins read
बीएसएनएल एसईटी 2026 सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (टेलीकॉम एंड फाइनेंस) 2026 परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्जी जारी कर दी है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in या www.externalexam.bsnl.co.in पर जाकर बीएसएनएल एसईटी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है।
बीएसएनएल एसईटी एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीएसएनएल एसईटी 2026 एग्जाम सिटी में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर या आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि, परीक्षा शिफ्ट व रिपोर्टिंग समय और आवंटित परीक्षा शहर जांच सकते हैं।
सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 5 जुलाई, 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा। बीएसएनएल एसईटी 2026 एडमिट कार्ड डाक या ईमेल से नहीं भेजा जाएगा।
बीएसएनएल एसईटी चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा चरण शामिल है। सीबीटी में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के टेलीकॉम स्ट्रीम और फाइनेंस स्ट्रीम के कुल 120 पद भरे जाएंगे।
बीएसएनएल एसईटी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में 200 अंकों के लिए कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए externalexam.bsnl.co.in पर विजिट कर सकते हैं।
BSNL Senior Executive Trainee 2026 City Intimation Slip: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीएसएनएस एसईटी एग्जाम 2026 सिटी स्लिप जांच सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक bsnlregistration.ibtexamination.com/bsnl_01.html पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘अपने परीक्षा केंद्र शहर को जानें’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- बीएसएनएल एसईटी सिटी स्लिप 2026 जांचें और प्रिंटाउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा