REET Result 2025 Live: रीट रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड रिलीज डेट जल्द @reet2024.co.in; लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | April 6, 2025 | 06:41 PM IST | 4 mins read
रीट 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से जल्द ही लेवल-1 और लेवल-2 परीक्षा के लिए रीट का परिणाम 2025 जारी किया जाएगा। आरबीएसई की घोषणा के बाद रीट परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट reet2024.co.in पर जाकर रीट 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
रीट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। आरईईटी परिणाम स्कोरकार्ड 2025 में कैंडिडेट नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, कैटेगरी, जन्म तिथि, परीक्षा स्तर (लेवल 1/लेवल 2), विषय, कुल प्राप्त अंक, विषयवार अंक, योग्यता स्थिति और परीक्षा तिथि जैसे विवरणों की जांच कर सकते हैं।
REET Qualifying Marks: रीट उत्तीर्ण अंक
रीट परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम रीट क्वालीफाइंग मार्क्स प्राप्त करना आवश्यक है:
- सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को सफल होने के लिए रीट परीक्षा में 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- ईबीसी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को पास होने के लिए रीट एग्जाम में 55% अंक लाने होंगे।
- एससी और एससी कैंडिडेट को केवल 50% अंक अर्थात 150 में से 75 अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
रीट लेवल 1 और रीट लेवल 2 की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी राजस्थान राज्य में प्राथमिक शिक्षक भर्ती और उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) की ओर से राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जाम फॉर टीचर का आयोजन 27 और 28 फरवरी, 2025 को किया गया था।
रीट 2025 एग्जाम ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इस साल रीट परीक्षा में 13 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से रीट लेवल 1 परीक्षा में 4 लाख और रीट लेवल 2 परीक्षा में 9 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडडिडेट रीट की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
REET Result 2025 Kab Aayega: कैसे डाउनलोड करें?
आरबीएसई की घोषणा के बाद कैंडिडेट नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से रीट रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे:
- रीट 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “REET Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- रीट 2025 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें।
April 6, 2025 | 06:38 PM IST
REET Result 2025 Live: रीट आंसर की
रीट प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को 31 मार्च तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद रीट रिजल्ट 2025 की घोषणा की जाएगी।
April 6, 2025 | 06:20 PM IST
REET Result 2025 Live: रीट कटऑफ अंक और प्रतिशत
April 6, 2025 | 05:21 PM IST
REET Result 2025 Live: रीट मेन वेबसाइट
रीट की मेन वेबसाइट https://reet2024.co.in/ है।
(इमेज - आधिकारिक वेबसाइट)
April 6, 2025 | 04:32 PM IST
REET Result 2025 Live: रीट कटऑफ निर्धारण कारक
कट-ऑफ अंक आरबीएसई द्वारा अभ्यर्थियों की संख्या, परीक्षा की कठिनाई और उपलब्ध शिक्षण रिक्तियों जैसे कारकों के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे।
April 6, 2025 | 03:56 PM IST
REET Result 2025 Live: रीट परिणाम की संभावित तिथि
|
आरईईटी परीक्षा |
REET परिणाम तिथि |
|---|---|
|
REET लेवल 1 परिणाम तिथि |
30 अप्रैल 2025 (अपेक्षित) |
|
REET लेवल 2 परिणाम तिथि |
30 अप्रैल 2025 (अपेक्षित) |
April 6, 2025 | 03:34 PM IST
REET Result 2025 Live: रीट परिणाम
रीट परिणाम (reet result 2025 scorecard release) घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जा सकते हैं। स्कोरकार्ड पर उम्मीदवार के स्कोर, कुल अंक और उनकी योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण प्रदर्शित होंगे।
April 6, 2025 | 02:59 PM IST
REET Result 2025 Live: रीट रिजल्ट
REET प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:
- रीट एडमिट कार्ड 2025
- आरईईटी मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- विशेष आरक्षण पत्र
- फोटो पहचान प्रमाण
April 6, 2025 | 02:34 PM IST
REET Result 2025 Live: रीट प्रमाण पत्र की वैधता
REET परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। REET प्रमाण पत्र आजीवन मान्य होगा। REET प्रमाण पत्र उम्मीदवारों को राजस्थान के सरकारी, निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षण नौकरियों के लिए आवेदन करने की अनुमति देगा।
April 6, 2025 | 02:00 PM IST
REET Result 2025 Live: रीट योग्यता अंक
श्रेणीवार REET कट ऑफ अंक 2025 की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| कैटेगरी |
टीएसपी के लिए REET योग्यता अंक (%) |
नॉन-टीएसपी के लिए REET योग्यता अंक (%) |
|---|---|---|
|
सामान्य |
60 |
60 |
|
अनुसूचित जनजाति |
36 |
55 |
|
एससी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस |
55 |
55 |
|
पूर्व सैनिक एवं विधवा |
50 |
50 |
|
पीडब्ल्यूडी |
40 |
40 |
|
सहरिया जन-जाति |
36 |
36 |
April 6, 2025 | 01:29 PM IST
REET Result 2025 Live: रेट 2025 का रिजल्ट कब आएगा
REET परीक्षा की समाप्त होने के बाद 25 मार्च, 2025 को प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की गई थी जिसके लिए ऑब्जेक्शन 31 मार्चतक मांगे गए थे। अब बोर्ड द्वारा सभी ऑब्जेक्शन की जांच की जाएगी, जिसके बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किए जाएंगे।
April 6, 2025 | 12:16 PM IST
REET Result 2025 Live: रीट रिजल्ट विवरण
आरईईटी परिणाम स्कोरकार्ड 2025 (reet 2025 result) में कैंडिडेट नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, कैटेगरी, जन्म तिथि, परीक्षा स्तर (लेवल 1/लेवल 2), विषय, कुल प्राप्त अंक, विषयवार अंक, योग्यता स्थिति और परीक्षा तिथि जैसे विवरणों की जांच कर सकते हैं।
April 6, 2025 | 11:58 AM IST
REET Result 2025 Live: रीट का रिजल्ट कब आएगा
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके रीट रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे:
- रीट 2025 की ऑफिशल वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “REET Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- रीट 2025 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें।
April 6, 2025 | 11:34 AM IST
REET Result 2025 Live: रीट 2025 रिजल्ट
रीट रिजल्ट (reet result 2025 scorecard release) डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
April 6, 2025 | 11:34 AM IST
REET Result 2025 Live: रीट पात्रता 2025 का रिजल्ट कब आएगा
रीट रिजल्ट 2025 लिंक (reet result 2025) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग