HTET Exam Dates 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी, 26-27 दिसंबर को एग्जाम, जानें टाइमिंग
Santosh Kumar | November 17, 2026 | 06:47 PM IST | 1 min read
बोर्ड ने पहले प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेजा, जिस पर मंजूरी मिलने के बाद ये तारीखें फाइनल कर दी गई हैं। एचटीईटी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।
नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच), भिवानी ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) 2026 के लिए आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। एचटीईटी परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इन तारीखों को विद्यालय शिक्षा विभाग और सरकार से औपचारिक मंजूरी मिल गई है। यह परीक्षा प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) के पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता का आकलन करने के लिए है।
यह परीक्षा 2 दिनों में 3 पालियों में होगी। 26 दिसंबर को, लेवल-3 की परीक्षा शाम की पाली में, दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। 27 दिसंबर को, लेवल-2 की परीक्षा सुबह की पाली में, सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
लेवल-1 की परीक्षा शाम की पाली में, दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। हर पेपर की अवधि ढाई घंटे (150 मिनट) रखी गई है। एचटीईटी परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट के आधार पर होगी।
इसमें कुल 150 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 150 रहेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे।
बोर्ड ने पहले प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेजा, जिस पर मंजूरी मिलने के बाद ये तारीखें फाइनल कर दी गई हैं। एचटीईटी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
अगली खबर
]UKSSSC Scaler PET-PST Admit Card 2026: स्केलर पदों के लिए पीईटी-पीएसटी के हॉल टिकट जारी, परीक्षा 23 नवंबर से
एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 23 नवंबर से शुरू होने वाली है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी