BSEB Sakshamta Pariksha: 23 जुलाई को 9वीं-10वीं की दूसरी पाली की सामाजिक विज्ञान परीक्षा रद्द, नई डेट जानें
Santosh Kumar | July 24, 2025 | 02:47 PM IST | 1 min read
अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने तीसरे चरण की सक्षमता परीक्षा (सीटीटी) 2025 के अंतर्गत 23 जुलाई 2025 को दूसरी पाली में होने वाली कक्षा 9वीं-10वीं की सामाजिक विज्ञान (विषय कोड-112) की परीक्षा रद्द कर दी है। यह जानकारी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल @officialbseb के माध्यम से दी गई है।
रद्द होने का कारण तकनीकी या प्रशासनिक खामियां बताई जा रही हैं, हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी अभी स्पष्ट नहीं की गई है। बोर्ड ने घोषणा की है कि यह परीक्षा अब कल यानी 25 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड करें डाउनलोड
बीएसईबी ने बताया कि यह परीक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर होगी। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
शिक्षक अभ्यर्थी अपना नया प्रवेश पत्र आवेदन संख्या को लॉगिन आईडी तथा जन्मतिथि को पासवर्ड के रूप में दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए डीपीओ के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होगी।
हालांकि अभ्यर्थियों को पुराना प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। बिहार में नियोजित शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षा कुल 5 चरणों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर नियोजित शिक्षकों को विशेष शिक्षक का दर्जा मिलेगा।
इसके बाद उन्हें राज्य सरकार की स्थायी सेवा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। बिहार सक्षमता परीक्षा चरण 4 और 5 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई थी। चरण 4 और 5 के लिए आवेदन 12 जुलाई से शुरू किए गए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम