BSEB 12th Compartment Exam Schedule: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा शेड्यूल जारी
Saurabh Pandey | April 6, 2024 | 09:17 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 और बीएसईबी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जारी सूचना के अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट और स्क्रूटनी पंजीकरण की लास्ट डेट 7 अप्रैल 2024 तक है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) पटना ने बिहार बोर्ड इटरमीडिएट विशेष परीक्षा और इटरमीडिएट कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2024 का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि इस परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल से 11 मई तक दो पालियों में किया जाएगा। दोनों पालियों में परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बीएसईबी इटरमीडिएट विशेष परीक्षा और इटरमीडिएट कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2024 पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12: 45 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:00 बजे तक पहुंचना होगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5: 15 बजे तक होगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर देर से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
BSEB Compartment Exam 2024 Class 12 प्रायोगिक परीक्षा डेट
परीक्षा की सभी पालियों में 15 मिनट का शुरुआती समय परीक्षार्थी को प्रश्नों को पढ़ने और समझने के लिए दिया जाएगा। बीएसईबी की तरफ से विद्यालय स्तर पर ही प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 15 और 16 मई को किया जाएगा।
Bihar Intermediate Compartment 2024 रिजल्ट डेट
बीएसईबी इटरमीडिएट विशेष परीक्षा और इटरमीडिएट कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2024 का रिजल्ट 31 मई तक जारी कर दिया जाएगा। जिससे कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का एक वर्ष खराब न हो और वे इसी सत्र में अपना नामांकन शिक्षण संस्थानों में आगे की पढ़ाई के लिए करा सकें।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 और बीएसईबी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जारी सूचना के अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट और स्क्रूटनी पंजीकरण की लास्ट डेट 7 अप्रैल 2024 है।
बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 23 मार्च को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 जारी किया गया था। इस वर्ष बिहार कक्षा 12वीं परीक्षा में कुल 86.15 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच