BSEB: बिहार बोर्ड में फ्री JEE, NEET कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती जारी, 12 जुलाई को पटना में होगा इंटरव्यू
Saurabh Pandey | July 2, 2026 | 10:10 PM IST | 2 mins read
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 'फ्री कोचिंग प्रोग्राम' के तहत मेधावी छात्रों को JEE और NEET की तैयारी कराने के लिए अनुभवी शिक्षकों की भर्ती निकाली है। इसके लिए योग्य उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 'फ्री कोचिंग प्रोग्राम' के अंतर्गत जेईई और नीट की तैयारी कराने के लिए योग्य शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की है। इस निशुल्क कोचिंग योजना के तहत अनुभवी शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन आधिकारिक पोर्टल coaching.biharboardonline.com या ई-मेल computeritcellbseb@gmail.com के माध्यम से 10 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड के इस फ्री कोचिंग प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य राज्य के 10 अलग-अलग स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा 10वीं पास उन मेधावी छात्रों को मुफ्त गैर-आवासीय कोचिंग प्रदान करना है, जो महंगे कोचिंग क्लास की फीस वहन नहीं कर सकते। बोर्ड ने अपने आधिकारिक 'X' हैंडल पर भर्ती का नोटिस साझा करते हुए बताया कि उन्हें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स और बायोलॉजी (PCM & B) जैसे मुख्य विषयों के लिए अनुभवी शिक्षकों की तलाश है।
जरूरी योग्यता और अनुभव को प्राथमिकता
आवेदकों के पास बोर्ड द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यताओं में से कम से कम एक डिग्री होना अनिवार्य है। भर्ती के लिए M.Sc, B.Tech या M.Tech डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। इसके साथ ही, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऐसे योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो पूर्व में JEE/NEET स्तर के पाठ्यक्रम को पढ़ाने का अनुभव रखते हों और छात्रों को इसके लिए तैयार करने में पूरी तरह सक्षम हों।
12 जुलाई को पटना में होगा इंटरव्यू
JEE/NEET की कोचिंग के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम समय-सीमा 10 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे तक ही है। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए पात्र उम्मीदवारों का इंटरव्यू 12 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। बोर्ड ने सभी योग्य शिक्षकों से इस निशुल्क शिक्षा पहल में योगदान देने की अपील की है और साफ किया है कि तय समय-सीमा के बाद मिलने वाले आवेदनों को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Also read BSEB 11th Admission 2026: बिहार बोर्ड ने 11वीं कक्षा में स्पॉट नामांकन की तारीख 9 जुलाई तक बढ़ाई
आवेदन करने की प्रक्रिया
इच्छुक शिक्षक निर्धारित प्रारूप में अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ दो माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं-
- BSEB कोचिंग पोर्टल के जरिए - उम्मीदवार सीधे आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
- ई-मेल के जरिए - इसके अलावा उम्मीदवार अपनी एप्लीकेशन बोर्ड की ई-मेल आईडी computeritcellbseb@gmail.com पर भी भेज सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच