BSEB Class 10th Scrutiny 2024: बिहार मैट्रिक रिजल्ट स्क्रूटनी के लिए कल से करें आवेदन, अधिसूचना जारी
Santosh Kumar | April 2, 2024 | 01:54 PM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 बीएसईबी द्वारा 31 मार्च को जारी किया गया था। परीक्षा में कुल 13,79,842 छात्र सफल हुए हैं।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 10वीं कक्षा के रिजल्ट की स्क्रूटनी प्रक्रिया से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए छात्र कल यानी 3 अप्रैल से आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार स्क्रूटनी के माध्यम से अपना परिणाम की दोबारा जांच करा सकते हैं। बीएसईबी ने आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल तय की है।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 बीएसईबी द्वारा 31 मार्च को जारी किया गया था। ऐसे में यदि कोई विद्यार्थी अपने किसी एक विषय या एक से अधिक या सभी विषयों के प्राप्तांक से असंतुष्ट हों, तो वे अपने उस विषय / विषयों की उत्तरपुस्तिका का स्क्रूटनी कराने हेतु समिति की वेबसाईट secondary.biharboardonline.com ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच कराने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर प्रति विषय 120 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
BSEB Class 10th Scrutiny 2024: आवेदन प्रक्रिया
जारी अधिसूचना के मुताबिक, लिंक सक्रिय होने के बाद छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके BSEB Class 10th Scrutiny 2024 के लिए आवेदन कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- Apply for Scrutiny (Annual Secondary Examination 2024) पर क्लिक करें।
- यहां परीक्षार्थी अपना रौल कोड, रौल नम्बर, जन्म तिथि, पासवर्ड डालकर खुद को रजिस्टर करें।
- पोर्टल पर खुद को लॉगिन करें, Scrutiny Application Form दिखेगा।
- जरूरी विवरण भरें और जिस विषय की जांच करानी है उसे मार्क करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
बिहार बोर्ड परीक्षा में कुल 13,79,842 छात्र सफल हुए हैं। ऐसे में यदि आपकी उत्तर पुस्तिका के अंदर के पेजों के अंक कवर पेज पर अंकित नहीं हैं या कोई त्रुटि है तो उसमें स्क्रूटनीके माध्यम से सुधार किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि स्क्रूटनी के परिणामस्वरूप अंक बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या समान भी रह सकते हैं।
अगली खबर
]SSC CHSL 2024: एसएससी ने नई वेबसाइट पर ओटीआर प्रक्रिया के संबंध में जारी की अधिसूचना, जानें डिटेल
आवेदन केवल आयोग की नई वेबसाइट पर ही स्वीकार किए जाएंगे। जो उम्मीदवार पंजीकरण करना चाहते हैं, उन्हें नई वेबसाइट पर अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) जनरेट करना होगा क्योंकि पुराना ओटीआर नई वेबसाइट पर काम नहीं करेगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा