BSEB STET Admit Card 2025: बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 11 अक्टूबर को होगा जारी, बोर्ड ने जारी की परीक्षा तिथि
Santosh Kumar | October 2, 2025 | 04:30 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए। एसटीईटी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर 11 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। बिहार एसटीईटी परीक्षा माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 11-12) स्तर पर शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जा रही है।
बोर्ड ने परीक्षा की तारीखें भी स्पष्ट कर दी हैं, जो 14 अक्टूबर से शुरू होकर अक्टूबर के अंत तक चलेंगी। उम्मीदवारों को समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए। एसटीईटी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।
Bihar STET Admit Card 2025: रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 5 अक्टूबर
बिहार बोर्ड ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर बिहार एसटीईटी परीक्षा और एडमिट कार्ड डेट की घोषणा कर दी है। बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
बीएसईबी ने बिहार स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (एसटीईटी) 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। आवेदन शुल्क उम्मीदवारों की श्रेणी और चुने गए पेपर के आधार पर अलग-अलग है।
BSEB Sakshamta Pariksha 2025: स्थगित परीक्षा की डेट जारी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने घोषणा की है कि स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा (सीटीटी) 2025, जो 26 सितंबर को दूसरी पाली में स्थगित कर दी गई थी, अब 12 अक्टूबर 2025 को दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी।
अधिसूचना के अनुसार, बिहार सक्षमता परीक्षा चरण 4 पूर्व निर्धारित केंद्र, बापू परीक्षा परिसर, कुम्हरार, पटना में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को उनके पूर्व में जारी प्रवेश पत्र के आधार पर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच