BSEB SAV Admission 2026: बिहार सिमुलतला कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए कल से करें पंजीकरण, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | August 31, 2025 | 04:06 PM IST | 2 mins read
सिमुलतला आवासीय विद्यालय के कक्षा 6 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2025 है।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कक्षा 6 में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए कल यानी 1 सितंबर, 2025 से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। छात्र और उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर जाकर बिहार सिमुलतला कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पत्र भर सकेंगे।
बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2025 (दोपहर 12:00 बजे) निर्धारित की गई है। बीएसईबी एसएवी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2026 में दो चरणों यानी प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा और मुख्य प्रवेश परीक्षा को शामिल किया गया है।
पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक बिहार राज्य के मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हो। आवेदक की आयु 1 अप्रैल, 2026 को न्यूनतम 10 वर्ष तथा अधिकतम 12 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित/ ईडब्ल्यूएस/ ईबीसी/ बीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए और एससी/ एसटी के लिए 50 रुपए लागू किया गया है।
Also read BBOSE 12 Exam Dates: बिहार ओपन स्कूल 12वीं की दिसंबर परीक्षा तिथियों में बदलाव, नई डेट्स जारी
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा 31 अक्टूबर को 150 अंकों के लिए एक ही शिफ्ट में कराई जाएगी। प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में सफल छात्रों के लिए मुख्य परीक्षा दो पालियों में कुल 300 अंकों के लिए आयोजित होगी। सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए लड़कों और लड़कियों के लिए क्रमशः 60-60 सीटें आरक्षित हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार 5% क्षैतिज आरक्षण के हकदार हैं। चयनित छात्रों की विकलांगता का स्तर 40 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए।” ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए बीएसईबी सिमलतला की ऑफिशियल वेबसाइट biharsimultala.com पर विजिट कर सकते हैं।
BSEB Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission 2026: आवेदन के चरण जानें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार एसएवी एंट्रेंस एग्जाम 2026 क्लास 6 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर विजिट करें।
- ‘रजिस्टर न्यू कैंडिडेट’ लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- लॉगिन करें, फॉर्म भरें, फोटो व हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
- सबमिट करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज