BSEB Bihar DElED Scorecard 2026: बिहार डीएलएड स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव, bsebdeled.com से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | August 6, 2026 | 11:53 AM IST | 1 min read
बिहार डीएलएड परीक्षा में कुल 2,23,835 उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें से 1,65,609 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। कुल पासिंग प्रतिशत 73.99 प्रतिशत रहा।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब bsebdeled.com के माध्यम से आसानी से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसईबी की ओर से बिहार डीएलएड स्कोरकार्ड का लिंक अब एक्टिवेट कर दिया गया है।
बिहार डीएलएड परीक्षा में कुल 2,23,835 उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें से 1,65,609 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। कुल पासिंग प्रतिशत 73.99 प्रतिशत रहा। परीक्षा 8 से 22 जून तक सीबीटी मोड में आयोजित की गई।
Bihar DElED Scorecard 2026: डीएलएड स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रोसेस
बिहार डीएलएड स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी एप्लीकेशन आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखने के बाद, उसे डाउनलोड और प्रिंट कर लें।
बीएसईबी बिहार डीएलएड स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन आईडी, कैटेगरी, मिले हुए मार्क्स और क्वालिफाइड स्टेटस जैसी जानकारी शामिल है। यह डॉक्यूमेंट काउंसलिंग और एनरोलमेंट प्रोसेस के लिए जरूरी है।
BSEB DElED Scorecard 2026: डीएलएड काउंसलिंग प्रोसेस जल्द
सफल उम्मीदवार एकेडमिक सेशन 2026-28 के लिए डीएलएड कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे। काउंसलिंग प्रोसेस जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे रेगुलर तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।
बोर्ड ने डीपीएड के नतीजे भी साथ ही घोषित कर दिए गए हैं। स्क्रूटनी के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 10 से 13 अगस्त तक जारी रहेगा। उम्मीदवार स्कोरकार्ड केवल बीएसईबी की आधिकारिक पोर्टल से ही डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]बिहार सरकार 16 मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का पीपीपी मॉडल पर संचालन करेगी, सीएम सम्राट चौधरी ने दी मंजूरी
मंत्रिमंडल ने परियोजना के क्रियान्वयन के लिए प्राइस वाटरहाउस कूपर्स प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांजेक्शन एडवाइजर (परामर्शी) नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। इसके लिए कंपनी को 8.27 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जाएगा।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल